अतिरिक्त पुलिस आयुक्त केशव कुमार चौधरी, आईपीएस ने किया ‘माया अनुभूति सीनियर संघ (MASS)’ का शुभारंभ

गाजियाबाद। वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, स्वास्थ्य और सामाजिक सहभागिता को समर्पित माया अनुभूति फाउंडेशन द्वारा वैशाली स्थित रचना परिसर में ‘माया अनुभूति सीनियर संघ (MASS)’ का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गाजियाबाद के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त केशव कुमार चौधरी, आईपीएस ने फीता काटकर वरिष्ठ नागरिक केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया।

उद्घाटन के पश्चात अतिरिक्त पुलिस आयुक्त केशव कुमार चौधरी ने वरिष्ठ नागरिकों के साथ कैरम खेलकर आत्मीय संवाद किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि समाज की पहचान इस बात से होती है कि वह अपने बुजुर्गों का कितना सम्मान और आदर करता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, सम्मान और सहायता के लिए सदैव प्रतिबद्ध है तथा ऐसे सामाजिक प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करते हैं।

इस अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. अक्षय बहादुर ने बताया कि ‘माया अनुभूति सीनियर संघ (MASS)’ का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को ऐसा आत्मीय मंच उपलब्ध कराना है, जहाँ वे एक-दूसरे से जुड़ सकें, अपने अनुभव साझा कर सकें तथा स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से सक्रिय, सम्मानजनक एवं खुशहाल जीवन व्यतीत कर सकें।

उन्होंने बताया कि केंद्र में वरिष्ठ नागरिकों के लिए इनडोर गेम्स, रीडिंग एवं रिलैक्सेशन कॉर्नर, वातानुकूलित वेलनेस रूम, जन्मदिन एवं त्योहारों का सामूहिक आयोजन, “चाय पर संवाद” तथा स्वास्थ्य एवं वेलनेस से जुड़े नियमित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य, डिजिटल सुरक्षा, वित्तीय सुरक्षा, बीमा जागरूकता तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा नि:शुल्क साप्ताहिक सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध जादूगर धर्मेंद्र ने अपनी आकर्षक जादुई प्रस्तुतियों से वरिष्ठ नागरिकों का भरपूर मनोरंजन किया। उनकी मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों का दिल जीत लिया और पूरे कार्यक्रम में उत्साह एवं आनंद का वातावरण बना रहा।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राजीव निशाना विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि “हमें वरिष्ठ नागरिकों को ‘सुपर यूथ’ के रूप में संबोधित करना चाहिए। सरकार केवल सेवा नियमों के अनुसार 60 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त करती है, लेकिन जीवन में सीखने, सक्रिय रहने और समाज को दिशा देने की कोई आयु सीमा नहीं होती। बुजुर्गों को अपने मन में कभी बुढ़ापे को स्थान नहीं देना चाहिए।”

कार्यक्रम के अंत में डॉ. अक्षय बहादुर ने सभी वरिष्ठ नागरिकों एवं उनके परिजनों से इस अनूठी पहल से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि “माया अनुभूति सीनियर संघ केवल एक केंद्र नहीं, बल्कि अपनापन, सम्मान और साथ का ऐसा परिवार है, जहाँ प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक गरिमा, आत्मविश्वास और खुशहाली के साथ अपना जीवन व्यतीत कर सके।” उन्होंने बताया कि केंद्र में प्रवेश के लिए किसी पूर्व नियुक्ति की आवश्यकता नहीं है तथा इच्छुक वरिष्ठ नागरिक सीधे केंद्र पर पहुँचकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

  • Related Posts

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    जब भी मंच पर ऐसा कलाकार आता है, जिसकी उपस्थिति मात्र से दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान आ जाए, तो समझ लीजिए कि वह केवल कलाकार नहीं, बल्कि लोगों के…

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    नई दिल्ली। देशभर में संचालित गौ सम्मान आह्वान अभियान के तीसरे चरण की औपचारिक घोषणा दिल्ली के पीतमपुरा में आयोजित तीन दिवसीय समीक्षा एवं मार्गदर्शन बैठक में की गई। अभियान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    दोहरे हत्याकांड का वांछित आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा, नौ आपराधिक मामलों में रहा है शामिल

    दोहरे हत्याकांड का वांछित आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा, नौ आपराधिक मामलों में रहा है शामिल

    एनडीएमसी के 30 विभागों के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुविधा शिविर के शिकायत निवारण अभियान में भाग लिया

    एनडीएमसी के 30 विभागों के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुविधा शिविर के शिकायत निवारण अभियान में भाग लिया

    आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने पर एनसीसी ने निकाली साइक्लोथॉन-2026, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने पर एनसीसी ने निकाली साइक्लोथॉन-2026, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    साहित्य समाज और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु है : आलोक श्रीवास्तव ‘अविरल’

    साहित्य समाज और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु है : आलोक श्रीवास्तव ‘अविरल’