इंटरस्टेट चोरी गैंग के दो शातिर गिरफ्तार, 16 शहरों में की थीं बड़ी सेंधमारियां

दिल्ली। सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की स्पेशल स्टाफ ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कुख्यात घोषित अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है, जो दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु समेत कई शहरों में चोरी और सेंधमारी की वारदातों को अंजाम देते आ रहे थे। पुलिस ने इनके पास से चोरी का 121 ग्राम सोना और वारदात के दौरान पहने गए कपड़े बरामद किए हैं। बरामद सोने की कीमत 12 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।

दरअसल, बीते 27 मई को पुराना राजेंद्र नगर इलाके में एक घर में चोरी की सनसनीखेज वारदात हुई थी। पीड़ित ने घर लौटने पर देखा कि पूरा घर तहस-नहस था और सोने-चांदी के गहने, हीरे की ज्वेलरी और 15-20 हजार रुपये नकद गायब थे। मामला बढ़ता देख केस को स्पेशल स्टाफ को सौंपा गया। इंस्पेक्टर रोहित कुमार के नेतृत्व में बनी टीम ने तकनीकी निगरानी और मैनुअल इनपुट्स के जरिए आरोपियों तक पहुंच बनाई।

18 जुलाई को शिवाजी पार्क, मिन्टो रोड के पास सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान अकबर उर्फ फिरोज उर्फ बाबू (40), निवासी लोन, गाजियाबाद और रमेश उर्फ कल्लू (42), निवासी मौजपुर, दिल्ली के रूप में हुई है। दोनों पहले से कई मामलों में घोषित अपराधी थे।

पुलिस पूछताछ में इन दोनों ने न सिर्फ पुराना राजेंद्र नगर की वारदात बल्कि सीआर पार्क में 2 जून को हुई बड़ी चोरी समेत 16 से ज्यादा मामलों में अपनी संलिप्तता कबूल की है। सीआर पार्क में इन्होंने करीब 1 किलो सोना, 1 किलो चांदी के गहने और 20 लाख रुपये नगद पर हाथ साफ किया था।

आरोपियों ने खुलासा किया कि वारदात के बाद चोरी का माल सीलमपुर स्थित रमेश के झुग्गी में बांटा गया। पूछताछ में इनका एक और साथी मोनू उर्फ अभिषेक भी सामने आया है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दिल्ली के कई थानों में दर्ज पुराने केस की भी फेहरिस्त खंगाली है, जिसमें अकबर 20 और रमेश 13 मामलों में शामिल पाया गया है।

इस सफलता के बाद सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने राहत की सांस ली है। पुलिस अब फरार साथी की तलाश में जुटी है और आगे की तफ्तीश जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ