इंडिगो नौकरी का झांसा देकर युवाओं से ठगी करने वाला बड़ा गिरोह पकड़ा, साइबर पुलिस ने 9 आरोपी धर दबोचे

दिल्ली के साइबर पुलिस स्टेशन (दक्षिण जिला) ने एक ऐसे फर्जी जॉब रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जो पिछले एक साल से बेरोजगार युवाओं को इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी दिलाने के नाम पर ठग रहा था। पुलिस कार्रवाई में इस गिरोह के मास्टरमाइंड विकाश कुमार उर्फ विक्की, एक टेलीकॉम कंपनी में काम करने वाला कर्मचारी बलजीत सिंह और सात महिला टेलीकॉलर सहित कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी मिलकर पश्चिम दिल्ली से एक अवैध कॉल सेंटर चला रहे थे।

शिकायतकर्ता अमरजीत यादव को तब ठगी का पता चला जब OLX पर नौकरी की तलाश के दौरान उन्हें कॉल आई और उनसे यूनिफॉर्म व अन्य औपचारिकताओं के नाम पर 11 हजार रुपये ठग लिए गए। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर गिरोह की लोकेशन तलाश की और छापेमारी की।

छापेमारी में पुलिस को 22 मोबाइल फोन, कंप्यूटर, 19 सिम कार्ड, आठ UPI आईडी, QR कोड, कॉल स्क्रिप्ट और एक वाई-फाई राउटर मिला, जिनका इस्तेमाल ठगी में किया जा रहा था। जांच में खुलासा हुआ कि OLX और दूसरे पोर्टल्स पर फर्जी नौकरी के विज्ञापन डालकर यह गिरोह बड़ी संख्या में युवाओं से संपर्क करता था। टेलीकॉलर्स खुद को इंडिगो एयरलाइंस का एचआर बताकर नौकरी का भरोसा दिलाती थीं।

ठगों की चाल तीन स्टेप में आगे बढ़ती थी। पहले सिक्योरिटी अमाउंट के नाम पर 2,500 रुपये, फिर यूनिफॉर्म और जूतों के लिए 5,000 से 8,000 रुपये, और अंत में सैलरी अकाउंट खोलने के नाम पर 10,000 से 15,000 रुपये वसूले जाते थे। छोटी रकम देने पर कई पीड़ित शिकायत करने से हिचकते थे, और इसी खामोशी का फायदा उठाकर गिरोह लंबे समय तक सक्रिय रहा।

जांच में यह भी साबित हुआ कि टेलीकॉम कर्मचारी बलजीत सिंह ने असली ग्राहकों की बायोमेट्रिक जानकारी का दुरुपयोग कर फर्जी सिम कार्ड जारी किए थे, जिन्हें बाद में इसी रैकेट को दे दिया जाता था। तकनीकी विश्लेषण में अब तक 40 से ज्यादा शिकायतें इस गिरोह से जुड़ चुकी हैं।

पुलिस ने लोगों को चेतावनी दी है कि किसी भी नौकरी के लिए पैसे न दें, और OLX या सोशल मीडिया पर मिलने वाले ऑफर्स की अच्छी तरह जांच करें। संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

  • Leema

    Related Posts

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    पटना/दिल्ली, 12 सितम्बर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए नन्दी बाबा की अध्यक्षता एवं गोमाता के प्रधान संरक्षण में भारत के पूज्य संतों के पावन सान्निध्य एवं मार्गदर्शन…

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    नई दिल्ली। BRICS Business Forum 2026 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने BRICS देशों के बीच व्यापार और कारोबारी सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश