इंद्रप्रस्थ डिस्पेंसरी में 173 कंबल वितरण: स्वाभिमान और सेवा की अनूठी पहल

इंद्रप्रस्थ चैरिटेबल डिस्पेंसरी, न्याय खंड 3, इंद्रापुरम में विगत वर्षों की तरह इस साल भी कंबल वितरण अभियान शुरू किया गया। इस मुहिम का आयोजन 25 दिसंबर तक जारी रहेगा। 2014 से निरंतर चल रही इस पहल को परिवर्तन संदेश फाउंडेशन और हमदर्द नेशनल फाउंडेशन का विशेष सहयोग प्राप्त है।

डिस्पेंसरी संचालक प्रदीप उनियाल ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य जरूरतमंदों को सर्दियों में राहत प्रदान करना है। अपने बचपन की यादों को साझा करते हुए उन्होंने कहा, “ठंड में जब रजाई हट जाती थी, तो मां-पिता उसे दोबारा ओढ़ा देते थे। वह अनुभव जीवनभर दिल को सुकून देता है।”

कंबल वितरण कार्यक्रम को गरिमामयी बनाने के लिए डॉक्टर रमाकांत दीक्षित, समाजसेवी व वरिष्ठ पत्रकार बृजेश श्रीवास्तव, सरदार सिंह रावत, अशोक, बिशन, कुंदन राणा, सुरेश मिश्रा सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम से जुड़े अविस्मरणीय पलों में से एक घटना खास रही। वितरण से दो दिन पहले डिस्पेंसरी के बाहर सफाई कर रहे नगर निगम के दो कर्मियों को कंबल लेने का सुझाव दिया गया। उनके जवाब ने सभी का दिल छू लिया। उन्होंने विनम्रता से कहा, “यह कंबल जरूरतमंदों को ही मिलना चाहिए।” उनका स्वाभिमान और दूसरों के प्रति सहायता की सोच प्रेरणादायक है।

ऐसे कार्यक्रम समाज में सहयोग, स्वाभिमान और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देते हैं।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ