“उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों की तैयारी: मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय खेल मंत्री से की अहम मुलाकात”

नई दिल्ली: 7 जनवरी, 2025 – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आगामी राष्ट्रीय खेलों के 38वें संस्करण की मेज़बानी को लेकर उत्तराखंड की तैयारियों के बारे में केंद्रीय मंत्री को जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय खेल मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि राष्ट्रीय खेलों का यह महापर्व 28 जनवरी से 14 फरवरी, 2025 तक आयोजित होगा, जिसमें भारत के विभिन्न राज्यों से लगभग 10,000 खिलाड़ी भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में इन खेलों के आयोजन के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं, जो राज्य में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने में सहायक होंगी। उन्होंने बताया कि राज्य में खेल सुविधाओं का विकास इस प्रकार किया जा रहा है कि खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं प्राप्त हो सकें।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से अल्मोड़ा जिले के डीनापानी में उच्च स्तरीय खेल सुविधाओं (हाई एल्टीट्यूड सेंटर) के निर्माण और प्रत्येक विकासखंड में बहुद्देशीय स्पोर्ट्स हॉल की स्थापना के लिए आवश्यक धनराशि स्वीकृत करने का अनुरोध किया। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में स्थित आईस स्केटिंग रिंग के संचालन के लिए स्वीकृति और नई टिहरी के शिवपुरी में साहसिक प्रशिक्षण केंद्र के उन्नयन के लिए भी धनराशि की मांग की। साथ ही, चंपावत जिले में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए इन्डोर आर्टिफिशियल रॉक क्लाइबिंग वाल के निर्माण हेतु वित्तीय सहायता का आग्रह किया।

केंद्रीय खेल मंत्री ने मुख्यमंत्री की इन मांगों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उत्तराखंड में खेल सुविधाओं के विकास के लिए केंद्र सरकार हर संभव सहयोग प्रदान करेगी। इस सहयोग से राज्य के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और उन्हें उच्च स्तरीय प्रशिक्षण के अवसर प्राप्त होंगे।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन