उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दो इलाकों में चली गोलियां

  • पहला मामला सीलमपुर इलाके का है जबकि दूसरा मामला वेलकम इलाके का है |
  • दोनों मामलों में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है |

नई दिल्ली | उत्तर -पूर्वी दिल्ली के वेलकम और सीलमपुर इलाके में दो जगह गोली मारने की घटना हुई और दोनों घटनाओं में अभी कोई आरोपी पकड़ में नहीं आया है जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है | पहली घटना सीलमपुर इलाके की है | शुक्रवार को सीलमपुर इलाके में अपने दोस्त से मिलने गए युवक के पैर में उस समय गोली मार दी जब वह अपने दोस्त से मिलने गया था और अपने दोस्त का इंतजार कर रहा था, अमन (20) इ-16/के -12, न्यू सीलमपुर में रहता है वह अपने त्यौहार के मोके पर अपने दोस्त से मिलने गया था, जब वह जे ब्लॉक के तिकोना पार्क पहुंचा और अपने दोस्त का इंतजार करने लगा, उसी दौरान तीन लड़कों से उसकी किसी बात पर बहस हो गयी | बहस के दौरान तीनों लड़कों में से एक लड़के ने अमन के पैर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए | पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अमन को जगप्रवेश चंद अस्पताल में भर्ती कराया ओर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है | दूसरी घटना वेलकम इलाके की है जहां 50 वर्षीय व्यक्ति पर गोली चलाई गयी, उत्तर -पूर्वी दिल्ली के डीसीपी राकेश पावरिया ने बताया शुक्रवार को सीलमपुर इलाके से गोली चलने की कॉल आई थी उसमे शिकायतकर्ता अकरम ने बताया वह एफ-269, जनता कॉलोनी में रहते है उनके घर फैजान उर्फ़ कालिया, इरफान और भूरा नाम के तीन लड़के आए थे जिन्होंने अकरम को गलियां देनी शुरू कर दी और जब अकरम ने खिकड़ी खोलकर देखा की कौन गलियां दे रहा है तब फैजान ने उसके ऊपर गोली चला दी,अकरम को गोली नहीं लगी जबकि अन्य दोनों लड़कों ने पत्थर मारने शुरू दिए, जब आस-पास के लोग इकट्ठा हुए तो तीनो लड़के वहां से भाग खड़े हुए | फ़िलहाल पुलिस ने बीएनएस 109 और 27 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है |

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन