उत्तर-पूर्वी दिल्ली में ऑटो-लिफ्टर गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार, चार चोरी की गाड़ियां बरामद

नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सक्रिय ऑटो-लिफ्टर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक किशोर भी शामिल है। पुलिस टीम ने इस कार्रवाई में चार चोरी के वाहन बरामद कर चार अलग-अलग मामलों का खुलासा किया है।

जानकारी के मुताबिक, ऑपरेशन सेल के एसीपी श्री मंगेश गेडम की देखरेख में इंस्पेक्टर योगेश वशिष्ठ के नेतृत्व में AATS/NE की टीम इलाके में वाहन चोरी की घटनाओं पर नजर रखे हुए थी। इसी दौरान 26 जुलाई को टीम को गुप्त सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध MIG फ्लैट्स, लोनी रोड के पास घूम रहे हैं। पुलिस ने मौके पर जाल बिछाकर Honda Activa स्कूटी पर सवार दो युवकों को पकड़ा। स्कूटी के कागज़ात मांगने पर दोनों युवक दस्तावेज पेश नहीं कर सके। जांच में पता चला कि स्कूटी PS Welcome थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान शाहरुख (26) निवासी चौहान बंगर और साहिल उर्फ शानू (24) निवासी कबीर नगर के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने कबूला कि वे कई अन्य वाहनों की चोरी में भी शामिल हैं। उनकी निशानदेही पर जाफराबाद और न्यू उस्मानपुर थाना क्षेत्र से चोरी हुई दो और स्कूटी बरामद की गईं। पुलिस के अनुसार शाहरुख पहले भी 12 लूट और झपटमारी के मामलों में शामिल रहा है, जबकि साहिल उर्फ शानू पर पहले से 2 झपटमारी और आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।

वहीं दूसरी ओर टीम ने कांटे वाली गली, वेलकम इलाके से एक 15 वर्षीय किशोर को भी पकड़ा, जिसके पास से एक चोरी की Hero Splendor Plus बाइक बरामद की गई। यह बाइक नंद नगरी थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी।

फिलहाल पुलिस दोनों मामलों में आगे की जांच कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस ने इस कामयाबी को इलाके में वाहन चोरों के नेटवर्क पर करारा प्रहार बताया है।

  • Leema

    Related Posts

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    पटना/दिल्ली, 12 सितम्बर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए नन्दी बाबा की अध्यक्षता एवं गोमाता के प्रधान संरक्षण में भारत के पूज्य संतों के पावन सान्निध्य एवं मार्गदर्शन…

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    नई दिल्ली। BRICS Business Forum 2026 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने BRICS देशों के बीच व्यापार और कारोबारी सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश