उत्तर-पूर्वी दिल्ली में गोलीबारी की वारदात: एक की मौत, एक घायल

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम और ज्योति नगर थाना क्षेत्रों में तीन नाबालिगों द्वारा दो अलग-अलग गोलीबारी की घटनाएं सामने आई हैं। वेलकम इलाके में एक युवक की हत्या कर दी गई, जबकि उसके एक दोस्त को गोली मारकर घायल कर दिया गया। इसके अलावा, ज्योति नगर इलाके में एक युवक के घर पर फायरिंग की गई। पुलिस की एएटीएस टीम ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर दोनों मामलों को सुलझा लिया है।

पहला मामला वेलकम क्षेत्र का है, जहां तीनों नाबालिगों ने 24 वर्षीय नदीम को उस समय गोली मार दी जब वह अपने दोस्तों शहनवाज और अमन के साथ स्कूटी पर जा रहा था। बाइक सवार इन तीनों नाबालिगों ने जिया मेडिकोज के पास, गली नंबर 5, कबीर नगर में गोलीबारी की। इस घटना में नदीम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दोस्त शहनवाज के पैर में गोली लगी और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपियों ने घटना के बाद अपनी बाइक छोड़ दी और नदीम की स्कूटी लेकर फरार हो गए। नदीम का कपड़ों पर प्रिंटिंग का कारखाना था।

दूसरी घटना ज्योति नगर में हुई, जहां आरोपियों ने पीड़ित राहुल के मकान नंबर 242, गली नंबर 5, न्यू कर्दम पूरी पर फायरिंग की और मौके से भाग निकले।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के डीसीपी राकेश पवारिया ने बताया कि दोनों घटनाओं के बाद जांच के लिए टीम बनाई गई और तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने नदीम से कुछ पैसे उधार लिए थे और ब्याज सहित चुकाने के बावजूद नदीम उन्हें परेशान कर रहा था, जिसके चलते उन्होंने उसकी हत्या कर दी। वहीं, राहुल के घर पर गोलीबारी उन्होंने किसी के कहने पर की थी।

एएटीएस टीम ने वेलकम मामले में एक पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस, एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और तीन खाली खोखे बरामद किए हैं, जबकि ज्योति नगर मामले में छह खाली खोखे और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। दोनों घटनाओं में उपयोग की गई मोटरसाइकिल और स्कूटी भी बरामद कर ली गई हैं।

  • Leema

    Related Posts

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    पटना/दिल्ली, 12 सितम्बर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए नन्दी बाबा की अध्यक्षता एवं गोमाता के प्रधान संरक्षण में भारत के पूज्य संतों के पावन सान्निध्य एवं मार्गदर्शन…

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    नई दिल्ली। BRICS Business Forum 2026 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने BRICS देशों के बीच व्यापार और कारोबारी सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश