‘उस्ताद-मौज’ गैंग के तीन शातिर वाहन चोर और एक रिसीवर गिरफ्तार, 7 कारें और 3 बाइक बरामद

दिल्ली के सेंट्रल जिले की AATS टीम ने इंटरस्टेट ऑटो लिफ्टिंग गैंग ‘उस्ताद-मौज’ पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शातिर वाहन चोरों और उनके रिसीवर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 10 चोरी के वाहन — 7 कारें और 3 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। गिरोह के सरगना आबेद उर्फ जावेद उर्फ उस्ताद समेत सभी आरोपी चोरी की गाड़ियों के इंजन और चेसिस नंबर मिटाकर उन्हें बेच देते थे या कबाड़ में कटवा देते थे।

2 जुलाई को प्रसाद नगर इलाके में संत सेवा दास मंदिर के पास खड़ी मारुति ईको कार चोरी होने की शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई। शिकायत के आधार पर प्रसाद नगर थाने और AATS सेंट्रल जिले की संयुक्त टीम बनाई गई। इंस्पेक्टर रघुवीर के नेतृत्व में गठित टीम में सब-इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह, ASI नरेश, हेड कांस्टेबल राजबीर, अनूज, रवि, गोविंद और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

तकनीकी निगरानी, CCTV फुटेज और लोकल इंटेलिजेंस के आधार पर पुलिस को होलम्बी कलां इलाके में सुराग मिला। दबिश देकर आबेद को उसके ठिकाने से पकड़ा गया। पूछताछ में आबेद ने साथियों आसिफ और दिलीप के नाम बताए, जिन्हें बाद में गिरफ्तार किया गया। तीनों ने पूछताछ में खुलासा किया कि चोरी की गाड़ियों को ये लोग कबाड़ बाजार मयापुरी में बेचते थे या कभी-कभी पहचान छिपाने के लिए पुराने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के चेसिस नंबर इस्तेमाल कर देते थे।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने सोनीपत में अश्विन नाम के रिसीवर को भी पकड़ा, जो चोरी की गाड़ियां खरीदता था। पुलिस ने उसके कब्जे से प्रसाद नगर से चोरी हुई ईको कार और एक सियाज कार बरामद की। साथ ही होलम्बी कलां स्थित घरों से और भी कई गाड़ियां, बाइक और कार स्टीरियो बरामद किया गया। आबेद पहले भी चोरी के चार मामलों में शामिल रहा है। पूछताछ में पता चला कि चोरी की गाड़ियों को ये लोग जरूरतमंदों को ड्राइविंग के लिए किराए पर भी देते थे और बाद में कबाड़ में कटवा देते थे।

पुलिस ने अब तक 6 अलग-अलग चोरी के मामलों को सुलझा लिया है और पांच गाड़ियों को जोड़ने की कार्रवाई जारी है। इस गिरोह के पकड़े जाने से दिल्ली में लगातार हो रही ऑटो चोरी की वारदातों पर बड़ी चोट मानी जा रही है।

सेंट्रल जिले के डीसीपी निधान वलसन ने इस सफलता के लिए पूरी टीम को शाबाशी दी है और कहा है कि इलाके में ऐसे संगठित गैंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार