ऋषिकेश में परमार्थ निकेतन आश्रम में साध्वी भगवती सरस्वती के सान्निध्य में हर्षोल्लास से मनाई गई होली

ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम में होली का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, प्रेम और आध्यात्मिक वातावरण के साथ मनाया गया। इस अवसर पर परमार्थ निकेतन की अंतरराष्ट्रीय निदेशक साध्वी भगवती सरस्वती जी के सान्निध्य में देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने रंग, फूलों, भजन और उत्सव के माध्यम से होली का आनंद लिया।

कार्यक्रम में पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती जी के आशीर्वाद से उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को रंग और फूलों से होली की शुभकामनाएं दीं। पूरे आश्रम परिसर में भक्ति गीत, संगीत और उल्लास का वातावरण बना रहा।

इस अवसर पर साध्वी भगवती सरस्वती जी ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं बल्कि प्रेम, एकता, आनंद और भक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि चेहरे पर लगा रंग तो कुछ ही समय में धुल जाता है, लेकिन प्रेम, एकता और भक्ति का रंग हृदय में हमेशा बना रहता है।

होली उत्सव में बड़ी संख्या में देश-विदेश से आए श्रद्धालु, साधु-संत और पर्यटक शामिल हुए। सभी ने फूलों की होली खेलकर और भजन-कीर्तन के साथ इस पर्व को यादगार बना दिया।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी