एंटी-बर्ग्लरी सेल की बड़ी कामयाबी, सीरियल चोर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की एंटी-बर्ग्लरी सेल, द्वारका ने 7 दिन की गहन जांच के बाद एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 26 वर्षीय गोविंदा, निवासी विकास विहार, काकरोला, द्वारका के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से सोने के कंगन, झुमके, दो चेन, मंगलसूत्र, एक ब्रेसलेट, 9000 रुपये नकद, एक गैस सिलेंडर और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

यह मामला 1 मार्च 2025 का है, जब द्वारका सेक्टर-14 के राधिका अपार्टमेंट्स में रहने वाली मीनाक्षी बिष्ट शादी समारोह में गई थीं। जब वह वापस लौटीं, तो घर में चोरी हो चुकी थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस टीम ने घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति को अपार्टमेंट में घुसते और बाहर निकलते देखा गया। आरोपी की पहचान काकरोला के कुख्यात चोर गोविंदा के रूप में हुई, जो पहले भी चोरी के चार मामलों में शामिल था।

पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की और गुप्त सूचना के आधार पर उसे वेगास मॉल, द्वारका के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी गरीबी के कारण छोटी उम्र में ही पढ़ाई छोड़ चुका था। बाद में, नशे की लत ने उसे अपराध की दुनिया में धकेल दिया।

इस गिरफ्तारी के साथ ही द्वारका और मोहन गार्डन थाना क्षेत्र में चोरी और सेंधमारी के 11 मामलों का खुलासा हुआ है। पुलिस अधिकारी अनिकेत सिंह ने बताया कि इस ऑपरेशन में इंस्पेक्टर विवेक मैंडोला और उनकी टीम का अहम योगदान रहा। फिलहाल आरोपी से और पूछताछ जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    जब भी मंच पर ऐसा कलाकार आता है, जिसकी उपस्थिति मात्र से दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान आ जाए, तो समझ लीजिए कि वह केवल कलाकार नहीं, बल्कि लोगों के…

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    नई दिल्ली। देशभर में संचालित गौ सम्मान आह्वान अभियान के तीसरे चरण की औपचारिक घोषणा दिल्ली के पीतमपुरा में आयोजित तीन दिवसीय समीक्षा एवं मार्गदर्शन बैठक में की गई। अभियान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    दोहरे हत्याकांड का वांछित आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा, नौ आपराधिक मामलों में रहा है शामिल

    दोहरे हत्याकांड का वांछित आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा, नौ आपराधिक मामलों में रहा है शामिल

    एनडीएमसी के 30 विभागों के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुविधा शिविर के शिकायत निवारण अभियान में भाग लिया

    एनडीएमसी के 30 विभागों के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुविधा शिविर के शिकायत निवारण अभियान में भाग लिया

    आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने पर एनसीसी ने निकाली साइक्लोथॉन-2026, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने पर एनसीसी ने निकाली साइक्लोथॉन-2026, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    साहित्य समाज और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु है : आलोक श्रीवास्तव ‘अविरल’

    साहित्य समाज और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु है : आलोक श्रीवास्तव ‘अविरल’