ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता नाबालिग लड़का नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद

नई दिल्ली। दक्षिण पश्चिम जिले की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए “ऑपरेशन मिलाप” के तहत एक 17 वर्षीय लापता नाबालिग लड़के को सकुशल ढूंढ निकाला और उसके परिजनों से मिला दिया।

यह मामला 27 अप्रैल को केशवपुरम थाने में दर्ज हुआ था, जहां लड़के के लापता होने की शिकायत दर्ज की गई थी। शुरुआत में स्थानीय पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला, लेकिन AHTU की टीम ने पूरी गंभीरता से जांच शुरू की। टीम ने परिजनों और दोस्तों से संपर्क किया, गुप्त स्रोतों को सक्रिय किया और सीसीटीवी फुटेज की मदद से यह पता लगाया कि लड़का नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर गया था।

करीब दो घंटे की तलाश के बाद लड़का रेलवे स्टेशन पर मिल गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह माता-पिता से नाराज़ होकर घर से निकल गया था।

सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने लड़के को सुरक्षित उसके परिवार को सौंप दिया। ऑपरेशन मिलाप के तहत एक और परिवार को उनका बच्चा वापस मिला, जिससे पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता का प्रमाण मिला है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन