ओल्ड राजापुरी में सीवर जाम, महीनों से भरा है डेढ से दो फुट गंदा पानी

-जलबोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी से सफाई सुनिश्चित की मांग की : सोलंकी
-घरों के बाहर डेढ माह से तैर रहा है मल का पानी, हर घर में कोई न कोई बीमार

नई दिल्ली (महेश मिश्रा) पालम विधानसभा के मधु विहार वार्ड (वार्ड नंबर-136) स्थित ओल्ड राजापुरी में लोगों का जीना दुभर हो गया है, यहां पर सीवर जाम से लोग कई माह से परेशान है आलम यह है कि सड़क पर डेढ से दो फुट गंदा पानी जमा होने के कारण लोग घरों से निकलना तक नामुमकिन हो गया है स्थानीय निवासी निर्मल ने बताया कि किसी तरह लोग दफ्तर आ जा पाते हैं यहां तक आस पास के छोटे मोटे काम भी करना दुभर है लेकिन जब वह रात में घर लौटते हैं तो उन्हें सड़कों पर और भी ज्यादा गंदा पानी भरा मिलता है बदबू से लोगों का बुरा हाल है घर के अंदर भी बदबू की वजह से बैठना रहना दुश्वार हो रखा है, इस वजह से लोगों को दस्त और उल्टियां लगते रहते हैं हर घर में कोई न कोई बीमार है।

खास कर बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं इसके शिकार हो रहे हैं शाम होते ही मच्छरों का आतंक है पूरा दिन में पानी में मल तैरता रहता है सड़कों पर काई तक जम गई है इस बाबत दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों को कई बार शिकायत की गई लेकिन वह आंख मूंदे हुए है हर दिन कोई न कोई बहाना कर इसे टाल जाते हैं।

स्थानीय निवासी राहुल ने बताया कि अगर इसे साफ नहीं करवाया गया तो महामारी फैलने की आशंका है इस संदर्भ में फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन रणबीर सिंह सोलंकी ने बताया कि उन्होंने इस बाबत जल बोर्ड के अधिशासी अभियंता से निवेदन किया है कि यहां के सीवर जाम को तत्काल ठीक कराया जाए लेकिन आज तक इसे ठीक नहीं किया जा सका है। सोलंकी ने बताया कि दिल्ली सरकार की ओर से नियम है कि किसी भी शिकायत का निपटारा बारह घंटे में होनी चाहिए लेकिन डेढ महीने भर बीत जाने के बाद भी किसी अधिकारी को इस समस्या से कोई मतलब नहीं है। सोलंकी ने जलबोर्ड के सीईओ तथा उपाध्यक्ष से मांग की है कि इसे तत्काल प्रभाव से ठीक कराया जाय और अधिकारियों पर जांच कराया जाय कि कहां से ये गड़बड़ी हो रही है।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    स्वच्छता ही सेवा’ के तहत बी.के. दत्त कॉलोनी में विशेष स्वच्छता अभियान, पार्क के कायाकल्प एवं बेहतर रखरखाव का संकल्प — कुलजीत सिंह चहल

    स्वच्छता ही सेवा’ के तहत बी.के. दत्त कॉलोनी में विशेष स्वच्छता अभियान, पार्क के कायाकल्प एवं बेहतर रखरखाव का संकल्प — कुलजीत सिंह चहल

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ