कनाडा में मंदिर पर हमले से सिख समाज में आक्रोश

कनाडा में मंदिर पर हुए हमले को लेकर सिख समाज में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। नेशनल अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने इस घटना को अत्यंत दुखद बताया है। पम्मा ने कहा कि यह हमला सिख समाज की छवि को खराब करने का एक षड्यंत्र है, जिसे कुछ लोग खालिस्तान के नाम पर अंजाम दे रहे हैं।

परमजीत सिंह पम्मा ने साफ शब्दों में कहा कि सिख समाज का धर्म सिखाता है कि हम हर धर्म का सम्मान करें और जरूरत पड़ने पर उसकी रक्षा में अपनी जान भी कुर्बान कर दें। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सिख समाज कभी भी किसी अन्य धर्म पर हमला नहीं करता है, बल्कि सदैव भाईचारे और शांति के मार्ग पर चलता है।

पम्मा ने कनाडा सरकार से इस घटना पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मामले को लेकर वे कनाडा सरकार को औपचारिक विज्ञापन भी सौंपेंगे, जिसमें इस प्रकार के असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की जाएगी। पम्मा का आरोप है कि इस तरह की हरकतों के पीछे आईएसआई का हाथ है, जो सिख-हिंदू भाईचारे को नुकसान पहुंचाने और माहौल को बिगाड़ने की साजिश कर रहा है।

इस घटना ने दोनों समुदायों के बीच एकता को मजबूत करने की जरूरत को और भी अधिक महत्वपूर्ण बना दिया है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन