कुख्यात तस्कर बाबू खान और उसके साथी इंज़मामुल हक़ गिरफ्तार, 1.5 किलो से अधिक हेरोइन बरामद

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एएनटीएफ टीम ने नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली में ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 1.5 किलो से अधिक हेरोइन बरामद की है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में कई करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई राजधानी में नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर नितेश कुमार (एएनटीएफ) की टीम को 29 अगस्त को सूचना मिली थी कि एक युवक दिल्ली में हेरोइन की डिलीवरी करने वाला है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर इंस्पेक्टर नितेश कुमार के नेतृत्व में एसीपी राज कुमार की देखरेख में एसआई रविंदर, एचसी सनी सांगवान, एचसी गुलशन, एचसी परमोद, एचसी संजीव और कॉन्स्टेबल दिनेश की टीम ने स्वारूप नगर एक्सटेंशन और भलस्वा डेयरी के पास घेराबंदी कर आरोपी इंज़माम-उल-हक (उम्र 25 वर्ष) को दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से 1259 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया।

पूछताछ में इंज़माम ने बताया कि वह कुख्यात अपराधी बाबू खान के साथ मिलकर दिल्ली में नशे की सप्लाई करता था। बाबू खान जहांगीरपुरी इलाके का बदनाम बदमाश है और उस पर हत्या के प्रयास, लूटपाट, अवैध शराब तस्करी, एक्साइज एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और पुलिसकर्मियों को धमकाने जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। वह हाल ही में एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में जमानत पर छूटा था और बाहर आते ही फिर से ड्रग्स की सप्लाई में लग गया था।

इंज़माम की गिरफ्तारी के बाद बाबू खान भूमिगत हो गया, लेकिन एएनटीएफ टीम ने तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रेस कर ली। इसके बाद एसआई सौम्या के नेतृत्व में टीम ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया, जब वह एक बड़ी खेप की डिलीवरी देने जा रहा था।

जांच में पता चला कि इंज़माम पहले अवैध शराब बेचने का काम करता था और फिर जल्दी पैसे कमाने के लालच में नशे के धंधे में उतर गया। वहीं, पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर का रहने वाला बाबू खान जहांगीरपुरी का “बैड कैरेक्टर” है, जो इलाके में लंबे समय से अपराधी गतिविधियों में शामिल रहा है।

दोनों की गिरफ्तारी से दिल्ली पुलिस को नशे के जाल को तोड़ने में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन