के. आर. एम. यू. के 7वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रीयप्रत्यायन बोर्ड के अध्यक्ष प्रो अनिल डी. सहस्रबुद्धे होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम: 22 मार्च 2026 को के. आर. मंगलमविश्वविद्यालय परिवार, अपने सोहना रोड, गुरुग्राम स्थित परिसर में 7वाँदीक्षांत समारोह आयोजित करेगा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय 1,842 स्नातकों की शैक्षणिक उपलब्धियों का उत्सव मनाएगा।

दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि माननीय राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (NBA) एवं राष्ट्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी मंच (NETF) के अध्यक्ष प्रो अनिल डी. सहस्रबुद्धे जी होंगे, जो इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुएउन्हें भविष्य के लिए प्रेरित करेंगे। इसके साथ ही शिक्षा जगत के प्रतिष्ठितशैक्षिकगण 1.डॉ.ब्रजेश पांडे (कार्यकारी निदेशक, आईएनएसए) 2.डॉ. (श्रीमती) पंकज मित्तल (महासचिव, भारतीय विश्वविद्यालय संघ) 3.प्रो. आर्किटेक्ट अभय विनायक पुरोहित (अध्यक्ष, वास्तुकला परिषद, भारत)भी विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में उपस्थित होंगे।

समारोह के दौरान विश्वविद्यालय अपने विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों केअंतर्गत कुल 1,842 डिग्रियाँ प्रदान करेगा। इनमें 1,238 स्नातक, 474 स्नातकोत्तर, 67 डिप्लोमा तथा 63 पीएच.डी. डिग्रियाँ शामिल हैं। इसकेअतिरिक्त उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानितकरते हुए कुल 154 पदक प्रदान किए जाएंगे, जिनमें 52 स्वर्ण, 51 रजततथा 51 कांस्य पदक शामिल हैं।

डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में 775 छात्राएँ और 1,067 छात्र हैं, जोविश्वविद्यालय के विविध और सशक्त शैक्षणिक समुदाय का प्रतिनिधित्वकरते हैं।

दीक्षांत समारोह में पारंपरिक शैक्षणिक शोभायात्रा, डिग्रियों का वितरण, पदकों का सम्मान तथा मुख्य अतिथि का दीक्षांत संबोधन शामिल होगा।साथ ही विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफेसर डॉ. रघुवीर सिंह द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन जिसमें विश्वविद्यालय की शैक्षणिकउपलब्धियों, शोध पहलों तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 केक्रियान्वयन में हुई प्रगति पर एक संक्षिप्त रिपोर्ट भी प्रस्तुत करेंगे।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार यह दीक्षांत समारोह न केवलविद्यार्थियों के लिए, बल्कि उनके परिवारों और पूरे शैक्षणिक समुदाय केलिए गर्व का क्षण है। यह वर्षों की मेहनत, समर्पण और सीखने की यात्राका उत्सव है, जो विद्यार्थियों को समाज और राष्ट्र के विकास में सार्थकयोगदान देने के लिए प्रेरित करता है।

समारोह का समापन स्नातकों द्वारा दीक्षांत शपथ ग्रहण, उसके बादराष्ट्रीय गान तथा शैक्षणिक शोभायात्रा के साथ होगा।

  • Leema

    Related Posts

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    जब भी मंच पर ऐसा कलाकार आता है, जिसकी उपस्थिति मात्र से दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान आ जाए, तो समझ लीजिए कि वह केवल कलाकार नहीं, बल्कि लोगों के…

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    नई दिल्ली। देशभर में संचालित गौ सम्मान आह्वान अभियान के तीसरे चरण की औपचारिक घोषणा दिल्ली के पीतमपुरा में आयोजित तीन दिवसीय समीक्षा एवं मार्गदर्शन बैठक में की गई। अभियान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    दोहरे हत्याकांड का वांछित आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा, नौ आपराधिक मामलों में रहा है शामिल

    दोहरे हत्याकांड का वांछित आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा, नौ आपराधिक मामलों में रहा है शामिल

    एनडीएमसी के 30 विभागों के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुविधा शिविर के शिकायत निवारण अभियान में भाग लिया

    एनडीएमसी के 30 विभागों के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुविधा शिविर के शिकायत निवारण अभियान में भाग लिया

    आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने पर एनसीसी ने निकाली साइक्लोथॉन-2026, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने पर एनसीसी ने निकाली साइक्लोथॉन-2026, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    साहित्य समाज और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु है : आलोक श्रीवास्तव ‘अविरल’

    साहित्य समाज और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु है : आलोक श्रीवास्तव ‘अविरल’