क्राइम ब्रांच की करोल बाग में बड़ी कार्रवाई, 50 लाख के नकली ऑटो पार्ट्स जब्त, 11 गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने करोल बाग इलाके में नकली ऑटो पार्ट्स के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया है। यह गिरोह मशहूर अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के नाम पर नकली ऑटोमोबाइल पार्ट्स बेचकर न सिर्फ कंपनियों को करोड़ों का चूना लगा रहा था, बल्कि गाड़ियों की सुरक्षा से भी खुला खिलवाड़ कर रहा था।

विश्वसनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की ISC यूनिट ने 26 जुलाई को करोल बाग के चार अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान 50 लाख रुपये कीमत के नकली ऑटो पार्ट्स, ब्रांडेड इंजन ऑयल की सैकड़ों बोतलें, जाली होलोग्राम, स्टिकर्स, पैकेजिंग मटेरियल और प्रिंटिंग मशीनें बरामद की गईं। इसके अलावा मौके से 19 लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इस धंधे से जुड़े 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।

यह गिरोह लोकल और छोटे स्तर के मैन्युफैक्चरर्स से घटिया क्वालिटी के ऑटो पार्ट्स बेहद सस्ते दामों में बनवाता था। इसके बाद नकली ब्रांड लेबल, होलोग्राम और असली जैसी पैकिंग तैयार कर इन्हें बड़े ब्रांड्स के नाम से मार्केट में उतार दिया जाता था। ये फर्जी पार्ट्स दिल्ली समेत आस-पास के इलाकों के ऑटो पार्ट डीलरों, मैकेनिकों और रिपेयर शॉप्स को थोड़े सस्ते दामों पर बेचे जाते थे। कुछ मामलों में ये सामान ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर भी बेचा जाता था और ग्राहकों को OEM या एक्सपोर्ट रिजेक्ट बताकर गुमराह किया जाता था।

छापेमारी में बरामद नकली सामान में ब्रेक शूज, फिल्टर्स, स्पार्क प्लग, क्लच प्लेट्स जैसे महत्वपूर्ण पुर्जे शामिल हैं, जिनकी खराब क्वालिटी से गाड़ियों में हादसों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। पकड़े गए आरोपियों में दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद के लोग शामिल हैं, जिनमें से कई पहले ऑटो पार्ट्स की दुकानों और ट्रांसपोर्ट कंपनियों में काम कर चुके हैं। मास्टरमाइंड धीरज सिंह पर आरोप है कि वह पिछले चार साल से इस धंधे को चला रहा था। उसके साथियों में अकाउंट्स से लेकर फर्जी पैकिंग और सप्लाई चेन को संभालने वाले लोग शामिल थे।

पुलिस के मुताबिक नकली पार्ट्स बेचने के लिए नकद लेनदेन किया जाता था ताकि जांच से बचा जा सके। फर्जी बिलिंग और नकली UPI ट्रांजैक्शन से भी पैसों को इधर-उधर किया जाता था।

क्राइम ब्रांच की इस कार्रवाई ने साबित कर दिया कि नकली माल बेचने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई होगी। इस गिरोह के पकड़े जाने से कंपनियों को राहत मिलने के साथ-साथ हजारों ग्राहकों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हुई है। पुलिस फिलहाल पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ रही है ताकि इस रैकेट से जुड़े और लोगों को भी जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

  • Leema

    Related Posts

    1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने 1994 बैच के एजीएमयूटी (AGMUT) कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार को दिल्ली का नया पुलिस आयुक्त (Commissioner of Police) नियुक्त…

    शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष बने निगम पार्षद पंकज लूथरा, बधाई देने समर्थकों और भाजपा नेताओं का लगा तांता

    दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं निगम पार्षद पंकज लूथरा ने शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया है। उनके अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश में पहली बार MAMC-लोक नायक अस्पताल ने बनाया नया कीर्तिमान, 345 बच्चों की वीडियो यूरोडायनामिक स्टडी पूरी

    देश में पहली बार MAMC-लोक नायक अस्पताल ने बनाया नया कीर्तिमान, 345 बच्चों की वीडियो यूरोडायनामिक स्टडी पूरी

    1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त

    1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त

    एकांकी संकलन ‘एक मलिन पन्ना’ ने बटोरी सराहना, साहित्यकारों और समाजसेवियों ने लेखक जेपी सहज को दी शुभकामनाएँ

    एकांकी संकलन ‘एक मलिन पन्ना’ ने बटोरी सराहना, साहित्यकारों और समाजसेवियों ने लेखक जेपी सहज को दी शुभकामनाएँ

    शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष बने निगम पार्षद पंकज लूथरा, बधाई देने समर्थकों और भाजपा नेताओं का लगा तांता

    शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष बने निगम पार्षद पंकज लूथरा, बधाई देने समर्थकों और भाजपा नेताओं का लगा तांता

    ऑपरेशन ‘चक्र’ में द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता, 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 चोरी के वाहन बरामद

    ऑपरेशन ‘चक्र’ में द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता, 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 चोरी के वाहन बरामद

    स्पेशल सेल ने मंजीत महल गैंग के इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या को दबोचा

    स्पेशल सेल ने मंजीत महल गैंग के इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या को दबोचा