क्राइम ब्रांच की कार्रवाई: 6 साल से फरार आरोपी पकड़ाया

दिल्ली के वेलकम थाना क्षेत्र में 2018 के हत्या के प्रयास के मामले में पिछले 6 साल से फरार आरोपी शाहिद हसन को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उत्तर प्रदेश के संभल से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत द्वारा ‘घोषित अपराधी’ घोषित किया गया था।

28 मार्च 2018 को, शिकायतकर्ता मोहम्मद नदीम ने पुलिस को बताया कि जब वह अपने घर की ओर जा रहे थे, तभी राहिम अस्पताल के पास शाहिद हसन, फैसल और सलमान ने उन्हें घेर लिया और उन पर हमला कर दिया। इस हमले में शाहिद हसन ने चाकू से नदीम के सीने और शरीर के अन्य हिस्सों पर वार किए। मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसके बाद से शाहिद हसन फरार था।

क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर आशीष शर्मा को गुप्त सूत्रों से आरोपी के ठिकाने की जानकारी मिली। टीम ने तकनीकी निगरानी और अन्य जानकारी का विश्लेषण कर 29 अक्टूबर 2024 को उत्तर प्रदेश के संभल में छापेमारी कर शाहिद हसन को गिरफ्तार कर लिया।

डीसीपी विक्रम सिंह ने टीम की इस बड़ी सफलता की सराहना की और बताया कि क्राइम ब्रांच लगातार ऐसे फरार अपराधियों को पकड़ने में सक्रिय भूमिका निभा रही है।

  • Leema

    Related Posts

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिल्ली , नरेला, पाना उद्यान स्थित सेवा केंद्र पर जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया। आकर्षक साज-सज्जा…

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने आज पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में हाल ही में हुई 21 वर्षीय युवती मुस्कान शर्मा की हत्या के मामले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद