क्राइम ब्रांच ने तोड़ा ₹1 करोड़ की सनसनीखेज चोरी का राज, तमिलनाडु आधारित ‘ठक-ठक गैंग’ का कुख्यात सदस्य गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने करोल बाग इलाके में कार से लगभग एक करोड़ रुपये के जेवरात चोरी के सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश करते हुए ‘ठक-ठक गैंग’ के कुख्यात सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली निवासी टी. सरथ कुमार (31) के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से करीब 35 लाख रुपये के चोरी किए गए जेवरात भी बरामद हुए हैं।

यह चोरी 14 नवंबर को करोल बाग इलाके में तब हुई थी जब ज्वेलरी कारोबारी शुभम कोटवाला आईजीआई लैब से 62 ज्वेलरी आइटम और उनके ग्रेडिंग सर्टिफिकेट लेकर अपनी कार से एक नजदीकी दुकान जाने के लिए कुछ देर बाहर गए थे। वापस लौटने पर उन्होंने कार का शीशा टूटा पाया और ज्वेलरी से भरा बैग गायब था। मामले की गंभीरता को देखते हुए करोल बाग थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।

क्राइम ब्रांच की एंटी-एक्सटॉर्शन और किडनैपिंग सेल की टीम ने इस केस को सुलझाने के लिए 100 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले और तमिलनाडु स्थित ठक-ठक गैंग की गतिविधियों को ट्रैक किया। तकनीकी निगरानी और लगातार प्रयासों के बाद आरोपी सरथ कुमार का लोकेशन दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आसपास मिली। टीम ने योजना बनाकर वहां दबिश दी और आरोपी को 15 दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी सरथ कुमार और उसका गिरोह दिल्ली-NCR और अन्य सम्पन्न इलाकों में पार्क की गई कारों को निशाना बनाते हैं। यह गिरोह आकर कार का शीशा तोड़कर बैग और कीमती सामान चोरी कर लेता है। आरोपी के खिलाफ दिल्ली के कई थानों में कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें से चार मामलों में उसे कोर्ट ने भगोड़ा घोषित कर रखा है।

क्राइम ब्रांच के मुताबिक यह गिरफ्तारी गिरोह की बड़ी कड़ी है, और इससे चोरी किए गए जेवरात का बड़ा हिस्सा बरामद हो गया है। पुलिस अब आरोपी के साथ जुड़े अन्य सदस्यों और चोरी की शेष संपत्ति की तलाश जारी रखे हुए है। दिल्ली क्राइम ब्रांच की यह कार्रवाई शहर में सक्रिय अंतरराज्यीय अपराध गिरोहों के खिलाफ बड़ी सफलताओं में से एक मानी जा रही है।

  • Leema

    Related Posts

    1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने 1994 बैच के एजीएमयूटी (AGMUT) कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार को दिल्ली का नया पुलिस आयुक्त (Commissioner of Police) नियुक्त…

    शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष बने निगम पार्षद पंकज लूथरा, बधाई देने समर्थकों और भाजपा नेताओं का लगा तांता

    दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं निगम पार्षद पंकज लूथरा ने शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया है। उनके अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांवड़ यात्रा–2026 की तैयारियों को लेकर पूर्वी जिला पुलिस की अहम बैठक, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की समीक्षा

    कांवड़ यात्रा–2026 की तैयारियों को लेकर पूर्वी जिला पुलिस की अहम बैठक, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की समीक्षा

    देश में पहली बार MAMC-लोक नायक अस्पताल ने बनाया नया कीर्तिमान, 345 बच्चों की वीडियो यूरोडायनामिक स्टडी पूरी

    देश में पहली बार MAMC-लोक नायक अस्पताल ने बनाया नया कीर्तिमान, 345 बच्चों की वीडियो यूरोडायनामिक स्टडी पूरी

    1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त

    1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त

    एकांकी संकलन ‘एक मलिन पन्ना’ ने बटोरी सराहना, साहित्यकारों और समाजसेवियों ने लेखक जेपी सहज को दी शुभकामनाएँ

    एकांकी संकलन ‘एक मलिन पन्ना’ ने बटोरी सराहना, साहित्यकारों और समाजसेवियों ने लेखक जेपी सहज को दी शुभकामनाएँ

    शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष बने निगम पार्षद पंकज लूथरा, बधाई देने समर्थकों और भाजपा नेताओं का लगा तांता

    शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष बने निगम पार्षद पंकज लूथरा, बधाई देने समर्थकों और भाजपा नेताओं का लगा तांता

    ऑपरेशन ‘चक्र’ में द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता, 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 चोरी के वाहन बरामद

    ऑपरेशन ‘चक्र’ में द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता, 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 चोरी के वाहन बरामद