खजूरी चौक का निरीक्षण, जाम और जलभराव से जल्द मिलेगी राहत

दिल्ली सरकार राजधानी को ‘विकसित दिल्ली’ की दिशा में आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ तेजी से काम कर रही है। इसी कड़ी में कला, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री कपिल मिश्रा ने आज पूर्वी दिल्ली के खजूरी चौक इलाके का स्थलीय निरीक्षण किया। उनके साथ केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद मनोज तिवारी और विधायक अजय महावर भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान श्री मिश्रा ने क्षेत्र में लंबे समय से जारी ट्रैफिक जाम, जलभराव और सड़कें खराब होने की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खजूरी चौक के पास यातायात को सुगम बनाने और क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। वहीं, खजूरी पुलिस स्टेशन और सभापुर इलाके में जलभराव की समस्या का तुरंत समाधान करने के आदेश भी दिए गए हैं।

श्री मिश्रा ने कहा कि सरकार लोगों की रोजमर्रा की समस्याओं को लेकर संवेदनशील है और राजधानी की सड़कों, सीवर व पानी की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए तेज़ी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रमुख सड़कों की स्थिति की रिपोर्ट तैयार कर जल्द से जल्द मरम्मत कार्य पूरा किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार विकास कार्यों की रफ्तार और बढ़ाई जाएगी।

इससे पहले भी फरवरी के अंत में कपिल मिश्रा ने खजूरी क्षेत्र का दौरा कर समस्याओं का जायजा लिया था और आज पुनः निरीक्षण कर स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया कि अब इन समस्याओं का स्थायी समाधान होगा।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार