गणतंत्र दिवस हमारे पूर्वजों के संघर्ष और बलिदान को याद करने का है : राजीव नागपाल एसोसिएशन अध्यक्ष

शिखा राय ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए “जय हिंद” के गगनभेदी जयघोष के साथ कार्यक्रम में जोश भर दिया, एवं आने वाले चुनावों में सभी वोटर्स से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की : कैलाश हिल्स कम्युनिटी एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया 76वां गणतंत्र दिवस कैलाश हिल्स में स्थित सेंट्रल पार्क में कैलाश हिल्स कम्युनिटी एसोसिएशन ने सीनियर सिटीजन्स फोरम के साथ 76वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया। फोरम के प्रधान श्री एच सी गोयल एवं के एच सी ए के संरक्षक श्री ओ पी फ़ैज़ी समेत सभी सीनियर सिटीजन एवं महिलाओं और अन्य सदस्यों ने ध्वजारोहण किया। यह आयोजन भारत के संविधान को अपनाने की याद में मनाया गया जो 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था। कार्यक्रम बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राजीव नागपाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री जितिन राजपूत , उपाध्यक्ष नवीन गोयल, डॉक्टर निखिल सक्सेना , सचिव श्री दीपक शर्मा, एवं अन्य सभी सदस्यों ने साथ मिलकर कार्यक्रम में सबका स्वागत किया। समारोह में श्रीमती शिखा राय जी को मुख्य अतिथि के रूप में विशेष सम्मान प्रदान किया गया। उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए “जय हिंद” के गगनभेदी जयघोष के साथ कार्यक्रम में जोश भर दिया, एवं आने वाले चुनावों में सभी वोटर्स से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की। एवं ऐसे रंगारंग कार्यक्रम आयोजित करते रहने के लिए कैलाश हिल्स कम्युनिटी एसोसिएशन की पूरी टीम की जमकर तारीफ की। और एसोसिएशन को आश्वासन दिया कि वह सदैव हर तरह के कार्यों के लिए उपलब्ध रहेंगी। सभी निवासियों ने उन्हें आने वाले विधानसभा चुनाव में विजय श्री का आशीर्वाद भी दिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं , एवं बच्चों के समूहों द्वारा देशभक्ति के गीतों पर प्रस्तुति कर माहौल को भावनात्मक और प्रेरणादायक बना दिया। बच्चों ने अपनी रचनात्मक कला का प्रदर्शन करते हुए अद्भुत कला का भी प्रदर्शन किया। मंच संचालन का दायित्व श्रीमती प्रिया राजपूत ने कुशलता से निभाया। और उनकी नारी शक्ति की समस्त टीम ने बच्चों , बड़ों और बुजुर्गों के लिए अनोखी प्रतियोगिताएं एवं दौड़ो का आयोजन किया , जिसे निवासियों ने खूब सराहा। अंत में बंपर तंबोला का सफल आयोजन भी किया गया। अपने संबोधन में एसोसिएशन के प्रधान श्री राजीव नागपाल ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “हम आज इस ऐतिहासिक दिन की 76वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, जब भारत ने 1950 में एक गणराज्य के रूप में अपने संविधान को अंगीकार किया। यह दिन हमारे पूर्वजों के संघर्ष और बलिदान को याद करने का है, हमें उन सभी महापुरुषों से प्रेरणा लेनी चाहिए जिनकी वजह से हम आज विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक शक्ति हैं, एवं हमें सामाजिक समरसता एवं भाईचारा सदैव बनाए रखना चाहिए जिस से नागरिकों में आपस में सौहार्द बना रहे” जय हिंद के जयघोष के कार्यक्रम की समाप्ति इस आयोजन ने सामुदायिक भावना को और मजबूत किया और सभी निवासियों के बीच देशभक्ति और सामूहिकता की भावना का संचार किया। सभी आए हुए निवासियों ने इस कार्यक्रम की जमकर तारीफ की। कार्यक्रम का समापन सभी विजेताओं को पुरस्कार दे कर किया गया। भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे इसी के साथ श्री राजीव नागपाल जी ने सभी आए हुए निवासियों को धन्यवाद कर एसोसिएशन एवं फोरम की तरफ से सभी का आभार प्रकट किया।
नई दिल्ली से विजय गौड़ ब्यूरो चीफ की विशेष रिपोर्ट

  • Leema

    Related Posts

    सुबह-सुबह लूट का खुलासा: दो बदमाश गिरफ्तार, मोबाइल और नकदी बरामद

    उत्तर-पश्चिम जिले में दिल्ली पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए लूट की वारदात को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस की सब्जी मंडी इलाके की पीएस…

    “नशा नहीं, जिंदगी चुनो” – दिल्ली पुलिस का बड़ा अभियान 24 अप्रैल से शुरू

    देश में नशे के खिलाफ सख्त रुख को आगे बढ़ाते हुए नरेंद्र मोदी की “जीरो टॉलरेंस” नीति और नाश मुक्त भारत अभियान के तहत दिल्ली पुलिस 24 अप्रैल 2026 से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुबह-सुबह लूट का खुलासा: दो बदमाश गिरफ्तार, मोबाइल और नकदी बरामद

    • By Leema
    • April 23, 2026
    सुबह-सुबह लूट का खुलासा: दो बदमाश गिरफ्तार, मोबाइल और नकदी बरामद

    “नशा नहीं, जिंदगी चुनो” – दिल्ली पुलिस का बड़ा अभियान 24 अप्रैल से शुरू

    • By Leema
    • April 23, 2026
    “नशा नहीं, जिंदगी चुनो” – दिल्ली पुलिस का बड़ा अभियान 24 अप्रैल से शुरू

    चोरी के वाहनों का बड़ा रैकेट बेनकाब: बच्चों से चोरी कराता था शातिर, 3 गाड़ियां बरामद

    • By Leema
    • April 22, 2026
    चोरी के वाहनों का बड़ा रैकेट बेनकाब: बच्चों से चोरी कराता था शातिर, 3 गाड़ियां बरामद

    दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन प्लान: रियल-टाइम स्टडी से अब हर स्रोत की होगी पहचान

    • By Leema
    • April 22, 2026
    दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन प्लान: रियल-टाइम स्टडी से अब हर स्रोत की होगी पहचान

    एनकाउंटर के बाद कुख्यात गैंगस्टर दबोचा: टिल्लू ताजपुरिया गैंग का शार्प शूटर गिरफ्तार

    • By Leema
    • April 22, 2026
    एनकाउंटर के बाद कुख्यात गैंगस्टर दबोचा: टिल्लू ताजपुरिया गैंग का शार्प शूटर गिरफ्तार

    18 देशों के प्रतिनिधियों ने किया दिल्ली विधानसभा का दौरा, अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने बताया कानून निर्माण का महत्व

    • By Leema
    • April 21, 2026
    18 देशों के प्रतिनिधियों ने किया दिल्ली विधानसभा का दौरा, अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने बताया कानून निर्माण का महत्व