गाजियाबाद में वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘माया अनुभूति सीनियर संघ (MASS)’ का शुभारंभ आज

गाजियाबाद, 11 जुलाई। वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, स्वास्थ्य और सामाजिक जुड़ाव को समर्पित माया अनुभूति फाउंडेशन द्वारा “माया अनुभूति सीनियर संघ (MASS)” का शुभारंभ आज 11 जुलाई 2026 को दोपहर 12:00 बजे वैषाली, गाजियाबाद स्थित 3A-232, रचना, वैषाली में किया जाएगा।

इस अवसर पर गाजियाबाद के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त केशव कुमार चौधरी, आईपीएस मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को ऐसा आत्मीय मंच उपलब्ध कराना है, जहाँ वे एक-दूसरे से जुड़ सकें, अपने अनुभव साझा कर सकें तथा स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से सक्रिय एवं सम्मानजनक जीवन जी सकें।

फाउंडेशन के अनुसार, माया अनुभूति सीनियर संघ (MASS) में वरिष्ठ नागरिकों के लिए इनडोर गेम्स, रीडिंग एवं रिलैक्सेशन कॉर्नर, वातानुकूलित वेलनेस रूम, जन्मदिन एवं त्योहारों का सामूहिक आयोजन, चाय पर संवाद तथा स्वास्थ्य एवं वेलनेस संबंधी नियमित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इसके साथ ही 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य, डिजिटल सुरक्षा, वित्तीय सुरक्षा तथा बीमा मार्गदर्शन जैसे विषयों पर नि:शुल्क साप्ताहिक विशेषज्ञ सत्र भी आयोजित होंगे।

माया अनुभूति फाउंडेशन ने सभी वरिष्ठ नागरिकों एवं उनके परिजनों से इस पहल का हिस्सा बनने की अपील करते हुए कहा है कि यह केवल एक केंद्र नहीं, बल्कि अपनापन, सम्मान और साथ का ऐसा परिवार है, जहाँ हर वरिष्ठ नागरिक को गरिमापूर्ण और खुशहाल जीवन का वातावरण मिलेगा। प्रवेश के लिए किसी पूर्व नियुक्ति की आवश्यकता नहीं है; इच्छुक व्यक्ति सीधे कार्यक्रम स्थल पर पहुँच सकते हैं।

  • Related Posts

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    जब भी मंच पर ऐसा कलाकार आता है, जिसकी उपस्थिति मात्र से दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान आ जाए, तो समझ लीजिए कि वह केवल कलाकार नहीं, बल्कि लोगों के…

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    नई दिल्ली। देशभर में संचालित गौ सम्मान आह्वान अभियान के तीसरे चरण की औपचारिक घोषणा दिल्ली के पीतमपुरा में आयोजित तीन दिवसीय समीक्षा एवं मार्गदर्शन बैठक में की गई। अभियान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    दोहरे हत्याकांड का वांछित आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा, नौ आपराधिक मामलों में रहा है शामिल

    दोहरे हत्याकांड का वांछित आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा, नौ आपराधिक मामलों में रहा है शामिल

    एनडीएमसी के 30 विभागों के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुविधा शिविर के शिकायत निवारण अभियान में भाग लिया

    एनडीएमसी के 30 विभागों के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुविधा शिविर के शिकायत निवारण अभियान में भाग लिया

    आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने पर एनसीसी ने निकाली साइक्लोथॉन-2026, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने पर एनसीसी ने निकाली साइक्लोथॉन-2026, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    साहित्य समाज और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु है : आलोक श्रीवास्तव ‘अविरल’

    साहित्य समाज और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु है : आलोक श्रीवास्तव ‘अविरल’