चरित्र निर्माण से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण होगा – जस्टिस वीके त्यागी

विजय गौड़ ब्यूरो चीफ

उन्मुक्त भारत द्वारा हुआ चरित्रशाला का किया आयोजन

अभिनव भारत चैरिटेबल ट्रस्ट की कार्यकारी इकाई उन्मुक्त भारत द्वारा मार्स रिसोर्टस के स्वर्णा सभागार में चरित्रशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चरित्रशाला में मेरठ सहित आस पास के हाईस्कूल, इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य व शिक्षकगण एवं प्रबुद्ध व्यक्तियों ने शिरकत की।

सर्वप्रथम सुभारती डिफेंस एकेडमी के निदेशक कर्नल राजेश त्यागी के नेतृत्व में सभी प्रधानाचार्य व शिक्षकगण एवं प्रबुद्ध व्यक्तियों ने आईएनए शहीद स्मारक व कारगिल शहीद उपवन का भ्रमण कर शहीदों को नमन किया। कर्नल राजेश त्यागी ने बताया कि शहीद उपवन क्लब द्वारा देश के लिए शहीद हुए सैनिकों के परिजनों व उनके बच्चों के उत्थान हेतु कार्य किये जा रहे है। इसके साथ ही शहीदों के इतिहास व उनके बलिदान से सभी को अवगत कराया जा रहा है।

मार्स रिसोर्टस के स्वर्णा सभागार में चरित्रशाला कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम गायन से हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जस्टिस वीके त्यागी ने की।

उन्मुक्त भारत के संयोजक अनिल अज्ञात ने कार्यक्रम परिचय दिया। उन्होंने राष्ट्र चिंतन पर जोर देते हुए कहा कि चरित्र निर्माण घर के माहौल से ही शुरू होता है। बच्चों को यह संस्कार देने चाहिए कि अगर घर में कही अनावश्यक लाइट जल रही है तो, वह राष्ट्र भाव से लाइट बंद कर दें। उन्होंने कहा कि जापान राष्ट्र चिंतन के मामले में विश्व में प्रथम स्थान पर है, हमें भी अपने संस्कारों व राष्ट्र भाव को आत्मसात करते हुए चरित्र निर्माण व राष्ट्र चिंतन पर जोर देना चाहिए।

सुभारती समूह के संस्थापक राष्ट्रवादी डॉ. अतुल कृष्ण ने कहा कि हमारे देश के सामने अनेक समस्याएं हैं। बाहरी समस्याओं का सामना करने के लिए हमारी अदम्य साहस रखने वाली सेना है एवं हमारी सक्षम केन्द्र सरकार है। आंतरिक समस्याओं को लेकर हमारे मस्तिष्क में चिंता होनी चाहिए। सरकारें किसी भी आंतरिक समस्या को तत्कालिक रूप से संभालने के लिए सक्षम होती हैं, परन्तु इन समस्याओं के मूल समाधान हेतु समाज को स्वयं आगे आकर उनका समाधान करना आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि उन्मुक्त भारत द्वारा किशोर एवं युवा छात्र/छात्राओं में राष्ट्रीयता उत्पन्न करने हेतु राष्ट्रीय चरित्र निर्माण अभियान आरम्भ किया गया है। उन्होंने कहा कि देश की एकता, उन्नति एवं अखंडता के साथ सौहार्द के भाव से एक दूसरे की सहायता करना हमारे अंदर राष्ट्र चरित्र निर्माण करता है। इसके लिए नैतिक शिक्षा, व्यायाम, साधना, योग, यातायात के नियम का पालन, पर्यावरण संरक्षण को अपने दैनिक जीवन में शामिल करने के साथ मोबाईल के सही प्रयोग से हमारे चरित्र सशक्त होगा।
उन्होंने विशेष कहा कि सनातन भाव से हमारे अंदर मुख्य रूप से चरित्र निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि सनातन कोई मत नही है, बल्कि यह तो लौकिक व्यवहार है। प्रेम, करूणा, मैत्री, सद्भावना के भाव रखने वाला व्यक्ति सनातनी होता है।
सभा में कई प्रस्ताव रखे गए जिन्हे आवश्यक चर्चा के उपरांत सर्वसम्मति से पारित किया गया। इन प्रस्तावों में एक प्रस्ताव यह था कि सभी विद्यालयों में एवं घरों में आपस में अभिवादन के रूप में जय हिन्द बोल जाए। छात्रों की उपस्थिति दर्ज करते समय भी शिक्षक गण उन्हें जय हिन्द कहकर अपनी उपस्थिति प्रमाणित करने का उपदेश दें। सभा में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक विद्यालय में कम से कम एक दिन प्रति सप्ताह विद्यालय आरंभ होने पर वंदे मातरम गायन किया जाएगा। जिन विद्यालयों में पहले से ही वंदे मातरम का गायन होता है उन्हे साधुवाद दिय

सभा में यह निर्णय लिया गया कि सभी विद्यालयों में एवं नगर में प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को अखंड भारत का स्वतंत्रता दिवस मनाया जाए। इस वर्ष दिवाली पर्व साथ होने के कारण 21 अक्टूबर को सूक्ष्म कार्यक्रम होगा परंतु उस ही सप्ताह किसी अन्य दिन विशाल रैली निकाली जाएगी जिसमें विभिन्न विद्यालयों कि झाँकियाँ रहेंगी। सभा में यह प्रस्ताव पारित किया गया कि सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड के पाठ्यक्रमों में कक्षा 10 से 12 के लिए हिन्दी को अनिवार्य विषय के रूप में सम्मिलित किये जाने के लिए सरकार एवं अधिकारियों को प्रत्यावेदन भेज जाए। उपस्थित जनों ने अत्यंत उत्साह पूर्वक सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया।

कार्यक्रम अध्यक्ष जस्टिस वीके त्यागी ने कहा कि व्यक्तिगत स्तर पर समाज व देश प्रेम भाव के साथ कार्य करने चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने संस्कारों को बचाना और अपने बच्चें में संस्कारों को रोपित करना सबसे आवश्यक है। उन्होंने कहा कि चरित्र निर्माण से ही सशक्त राष्ट्र निर्माण होगा। उन्होंने सुभारती समूह द्वारा देशहित में शिक्षा एवं चिकित्सा सहित समाज सेवा हेतु किये जा रहे गौरवशाली कार्यो की सराहना की।

बीआईटी ग्लोबल स्कूल के डायरेक्टर डॉ.नितिन सिंह तोमर ने कहा कि चरित्रशाला के लिए अलग से क्लास शुरू करनी चाहिए। चरित्रशाला के पाठ्यक्रम से बच्चों में प्राथमिक स्तर पर राष्ट्र भाव रोपित करने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में मेजर हिमांशु, राम सहाय इन्टर कॉलेज के प्रबंधक श्री रजनीश त्यागी, रामकृष्ण मिशन आश्रम मुज़्ज़फ़्फ़रनगर से स्वामी गौरवानन्द, कर्नल अमरदीप, सेन्ट मैरी एकेडमी की शिक्षिका नीलम मेघानी ने अपने विचार रखें। एसएसबी इंटर कॉलेज मुरलीपुर के प्रधानाचार्य डॉ. सुखपाल तोमर को शैक्षिक क्षेत्र उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रबुद्ध संस्था के अनेकों सदस्य उपस्थित हुए।

धन्यवाद ज्ञापन डॉ.रोहित रविन्द्र ने दिया। आज़ाद हिन्द गान से कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर परवेज बशीर, निजी सचिव आकाश भारद्वाज आदि सहित मेरठ व आस पास के क्षेत्र से हाईस्कूल, इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य व शिक्षकगण एवं अन्य प्रबुद्ध व्यक्ति शामिल रहे।
नई दिल्ली से ब्यूरो चीफ विजय गौड़ की विशेष रिपोर्ट

  • Leema

    Related Posts

    यमुना ट्रॉफी ऑफिसर्स कप 2025-26: रोमांचक मुकाबले में रक्षक XI की 6 रन से जीत, क्रिकेट के साथ पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदे

    सीडब्ल्यूजी ग्राउंड, अक्षरधाम में खेले गए यमुना ट्रॉफी ऑफिसर्स कप 2025-26 रक्षक XI और यूपी ऑफिसर्स के बीच हुए इस हाई-स्कोरिंग मैच में रक्षक XI ने 6 रन से जीत…

    यमुना ट्रॉफी ऑफिसर्स कप 2025-26: DDA 11 की 4 विकेट से शानदार जीत, क्रिकेट के साथ पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    आज यमुना ट्रॉफी ऑफिसर्स कप 2025-26 के लीग मुकाबले में क्रिकेट के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देखने को मिला। यह रोमांचक मैच सीडब्ल्यूजी ग्राउंड, अक्षरधाम, दिल्ली में खेला गया, जहाँ DDA 11 ने MINES-11 को 4…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यमुना ट्रॉफी ऑफिसर्स कप 2025-26: रोमांचक मुकाबले में रक्षक XI की 6 रन से जीत, क्रिकेट के साथ पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदे

    • By Leema
    • December 13, 2025
    यमुना ट्रॉफी ऑफिसर्स कप 2025-26: रोमांचक मुकाबले में रक्षक XI की 6 रन से जीत, क्रिकेट के साथ पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदे

    यमुना ट्रॉफी ऑफिसर्स कप 2025-26: DDA 11 की 4 विकेट से शानदार जीत, क्रिकेट के साथ पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    • By Leema
    • December 13, 2025
    यमुना ट्रॉफी ऑफिसर्स कप 2025-26: DDA 11 की 4 विकेट से शानदार जीत, क्रिकेट के साथ पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    छावला पुलिस का बड़ा खुलासा: दो शातिर चोर गिरफ़्तार, सोना-चांदी और लाखों की नक़दी बरामद

    • By Leema
    • December 12, 2025
    छावला पुलिस का बड़ा खुलासा: दो शातिर चोर गिरफ़्तार, सोना-चांदी और लाखों की नक़दी बरामद

    20 से ज्यादा स्नैचिंग और 10 चोरी मामलों में वांछित दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

    • By Leema
    • December 12, 2025
    20 से ज्यादा स्नैचिंग और 10 चोरी मामलों में वांछित दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

    नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में AATS की बड़ी सफलता: कुख्यात ऑटो-लिफ्टर गिरफ्तार, पाँच चोरी की बाइकें बरामद

    • By Leema
    • December 11, 2025
    नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में AATS की बड़ी सफलता: कुख्यात ऑटो-लिफ्टर गिरफ्तार, पाँच चोरी की बाइकें बरामद

    मॉरिस नगर पुलिस की बड़ी कामयाबी: महीनेभर से फरार शातिर स्नैचर गिरफ्तार, दो वारदातों का खुलासा

    • By Leema
    • December 11, 2025
    मॉरिस नगर पुलिस की बड़ी कामयाबी: महीनेभर से फरार शातिर स्नैचर गिरफ्तार, दो वारदातों का खुलासा