चार दिवसीय भगवती जिन दीक्षा महोत्सव शुरू

नई दिल्ली ।
यमुनापार जैन समाज और राजधानी दिल्ली के जैन समाज ,श्री दिगम्बर जैन समाज यमुनापार कृष्णा नगर द्वारा आज से ऋषभ विहार के समीप जिन तीर्थ मंडपम सीबीडी ग्राउंड में चार दिवसीय भगवती जिन दीक्षा महामहोत्सव एवं गुरुदेव श्री 108 विमर्श सागर जी महा मुनिमहाराज का स्वर्णिम उत्सव आरंभ हो गया।
इस आयोजन के मुख्य संयोजक पूर्व निगम पार्षद नरेंद्र जैन और आयोजन समिति से जुड़े टीनू जैन के अनुसार इस आयोजन के दिन आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिल्ली के पूर्व मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल होंगे और 14 नवंबर को जब इन 13 दीक्षार्थियों को अल्प आहार विधि का अभ्यास कराया जाएगा तब आचार्य गुरुवर विमर्श सागर की गौरव मयी उपस्थिति में राष्ट्रकवि कुमार विश्वास सहित अनेक कवि गण आध्यात्मिक काव्य पाठ करेंगे। इसी दिन आचार्य गुरुवर की मौलिक कृति विमर्श लिपि एवं विमर्श संबीसा नवीन भाषा का विमोचन कार्यक्रम और शाम को महाविशाल शोभा यात्रा विनौली यात्रा भी निकाली जायेगीं।

आयोजन समिति के सतीश जैन, वरुण जैन अनुराग जैन और दीपक जैन ने बताया आयोजन के अंतिम दिन 15 नवंबर को राजधानी में पहली बार इन 13 वीर बेटियों को भगवती जिनदीक्षा प्रात काल की मंगल वेला में केश लौच आदि सभी क्रियाओं के साथ भगवती जिनदीक्षा महामहोत्सव का समापन होगा।
आयोजन समिति से जुड़े टीनू जैन ने बताया कि जैन धर्म में जब कोई भी साधु , वैराग्य जीवन में जाता है तो समाज द्वारा आखिरी बार उसको सांसारिक रागों के बीच से सम्मान दिया जाता है। इस यात्रा व सम्मान को बिनौली यात्रा कहते हैं। आचार्य विमर्श सागर जी महाराज की शिष्या विशु दीदी सहित 12 दीक्षार्थी बहने सांसारिक बंधन से मुक्त होकर संयम के मार्ग पर चलने के लिये अग्रसर है। आचार्य श्री ने कहा आज भी युवा वर्ग का एक बड़ा हिस्सा सांसारिक बंधनों से मुक्ति चाहता है, यह गर्व की बात है जैन समाज में बहुत रईस और समाज में अच्छा रसूख रखने वाले ऐसे बहुत से युवक युवतियां है और पिछले कुछ वर्षों में समाज की 16 वर्ष से 25 वर्ष आयु तक की कई बहनों ने इस संसार और मोह को त्याग को छोड़ वैराग्य का बेहद कठिन रास्ता चुना।
आयोजन समिति के टीनू जैन के अनुसार आज से शुरू हुए इस चार दिवसीय जिनागम पंथी गुरु भक्तों के महाकुंभ में प्रतिदिन दिल्ली सहित अनेक राज्यों से हजारों श्रद्धालु भाग लेंगे।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी