चोरी और स्नैचिंग में सक्रिय अपराधी गिरफ्तार, 11 मामलों का खुलासा

दिल्ली के साउथ वेस्ट जिले में एंटी बर्गलरी सेल की टीम ने एक शातिर चोर सूरज उर्फ राजा को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से चोरी का एक मोटरसाइकिल, आठ मोबाइल फोन, एक वॉशिंग मशीन, एक आयरन कूलर और एक टेबल फैन बरामद किया गया है। पुलिस ने सूरज की गिरफ्तारी से चोरी, मोटर व्हीकल थेफ्ट और सेंधमारी के कुल 11 मामलों का खुलासा किया है।

पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि सूरज चोरी के मोबाइल बेचने के लिए द्वारका सेक्टर-7 स्थित डीडीए पार्क आएगा। सूचना के आधार पर जाल बिछाया गया और आरोपी को मौके से पकड़ लिया गया। शुरुआती तलाशी में उसके पास से चोरी के मोबाइल और बाइक बरामद हुई। बाद में उसकी निशानदेही पर उसके घर से अन्य चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया।

गिरफ्तार सूरज उर्फ राजा पालम गांव का रहने वाला है और पहले भी चोरी के एक मामले में शामिल रह चुका है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर चोरी के अन्य मामलों की कड़ियां जोड़ने में लगी है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन