छत्रसाल से गूंजा ‘खेलो दिल्ली’: सीएम रेखा गुप्ता ने किया दिल्ली खेल महाकुंभ का भव्य आगाज़

नई दिल्ली, 13 फरवरी 2026। राजधानी में खेलों के नए युग की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से आयोजित ‘खेलो दिल्ली- दिल्ली खेल महाकुंभ’ का भव्य शुभारंभ आज छत्रसाल स्टेडियम में किया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि दिल्ली के युवाओं के सपनों और ऊर्जा का महापर्व बताया। एक महीने तक चलने वाला यह आयोजन 17 प्रमुख स्टेडियमों में होगा, जिसमें 30 हजार से अधिक खिलाड़ियों को मंच देने का लक्ष्य रखा गया है।

यह मेगा स्पोर्ट्स फेस्टिवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न से प्रेरित है और खेलो इंडिया मिशन तथा फिट इंडिया मूवमेंट की भावना को आगे बढ़ाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में प्रतिभा की कमी नहीं, जरूरत सिर्फ सही अवसर की है। सरकार ने लंबित पुरस्कार राशि के रूप में लगभग 33 करोड़ रुपये खिलाड़ियों को वितरित किए हैं और नई खेल नीति के तहत ओलंपिक व पैरालंपिक पदक विजेताओं के लिए करोड़ों रुपये की प्रोत्साहन राशि तय की है।

कार्यक्रम में खेल मंत्री आशीष सूद ने इसे राजधानी को देश की स्पोर्ट्स कैपिटल बनाने की दिशा में जनआंदोलन बताया। उन्होंने कहा कि अब हर मोहल्ला और हर अखाड़ा चैंपियनों की नर्सरी बनेगा।

इस अवसर पर ओलंपिक पदक विजेता रवि दहिया, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर शिखर धवन और पैरा ओलंपिक पदक विजेता शरद कुमार को महाकुंभ का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया गया। मैस्कॉट ‘रनवीर’ के अनावरण और भव्य मार्च-पास्ट ने आयोजन को उत्साह से भर दिया।

एथलेटिक्स, फुटबॉल, कुश्ती, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी और स्क्वैश सहित सात प्रमुख खेलों में मुकाबले होंगे। महिला खिलाड़ियों की भागीदारी और सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया है। आकर्षक पुरस्कार संरचना के साथ यह महाकुंभ दिल्ली में खेल संस्कृति के पुनर्जागरण की मजबूत नींव रखता नजर आ रहा है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन