“जन-पुलिस भागीदारी से सुरक्षित दिल्ली” के संकल्प के साथ संपन्न हुआ दिल्ली पुलिस वीक 2026, सेंट्रल पार्क में संगीत संध्या ने बांधा समां

नई दिल्ली, 23 फरवरी 2026। “सहयोग – जन-पुलिस भागीदारी से सुरक्षित दिल्ली” थीम के साथ दिल्ली पुलिस वीक 2026 का भव्य समापन 22 फरवरी को हुआ। 16 से 22 फरवरी तक चले इस सप्ताहभर के आयोजन ने दिल्ली पुलिस की जनसेवा, आधुनिक पहल और नागरिक-केंद्रित पुलिसिंग के संकल्प को मजबूती से सामने रखा।

समापन दिवस पर राजधानी के सभी थानों में विशेष जनसंपर्क और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य आम नागरिकों को पुलिस से जोड़ना, सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना था। साइबर अपराधों से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाए गए, युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया और बच्चों के लिए “नाजुक” कार्यक्रम के तहत ‘गुड टच-बैड टच’ की जानकारी देकर उन्हें सजग रहने और बिना डर शिकायत करने के लिए प्रेरित किया गया।

इसके साथ ही जनसुनवाई शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याएं सीधे सुनी गईं और उनका त्वरित समाधान किया गया। पुलिसकर्मियों और आम जनता के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए गए। नई न्याय संहिता, नशा मुक्त भारत अभियान और सड़क सुरक्षा नियमों पर भी विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

शाम को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क स्थित दिल्ली पुलिस प्रदर्शनी स्थल पर भव्य संगीत संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें मशहूर गायक Mohit Chauhan ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में पुलिस परिवार कल्याण सोसायटी (PFWS) की अध्यक्ष श्रीमती रचना गोलछा सहित दिल्ली पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

पूरे सप्ताह के दौरान दिल्ली पुलिस की गौरवशाली परंपरा, उपलब्धियों और आधुनिकीकरण की झलक विभिन्न कार्यक्रमों में देखने को मिली। राजधानी के पुलिस भवनों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया, प्रमुख स्थलों पर दिल्ली पुलिस बैंड की प्रस्तुतियां हुईं और गणतंत्र दिवस परेड 2026 में सर्वश्रेष्ठ घोषित हुई दिल्ली पुलिस की मार्चिंग टुकड़ी ने विशेष मार्च पास्ट किया। जनसंपर्क वाहन के जरिए जागरूकता अभियान चलाए गए, ‘दिल्ली गली ओलंपिक्स’ जैसे ग्रामीण खेल आयोजन हुए, विषय आधारित पॉडकास्ट प्रसारित किए गए तथा एक मेगा प्रदर्शनी के माध्यम से पुलिस की ऐतिहासिक यात्रा और आधुनिक पहल को प्रदर्शित किया गया। कवि सम्मेलन ने भी कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भरा।

दिल्ली पुलिस वीक 2026 ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि सुरक्षित दिल्ली का सपना तभी साकार होगा जब पुलिस और जनता मिलकर साझेदारी की भावना से कार्य करें। सहयोग, संवेदना और सतर्कता के इस संदेश के साथ पुलिस सप्ताह का समापन एक मजबूत जनविश्वास के साथ हुआ।

  • Leema

    Related Posts

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत

    ‘दर्द मुक्त भारत’ मिशन के जरिए लोगों को दे रहे जागरूकता का संदेश, कायरोप्रैक्टिक और फिजियोथेरेपी के माध्यम से दर्द प्रबंधन पर जोर; चेतन भगत ने किया उनकी पुस्तक का…

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    भारत की चिकित्सा शिक्षा प्रणाली एक अजीब विरोधाभास का सामना कर रही है। हर साल लाखों विद्यार्थी डॉक्टर बनने का सपना लेकर नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (नीट) में शामिल होते हैं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत<br>

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    एनडीएमसीरविवारकोनेहरूपार्कमें “म्यूजिकइनदपार्क” श्रृंखलाकेतहतशास्त्रीयसंगीतसंध्याकाआयोजनकररहीहै।

    एनडीएमसीरविवारकोनेहरूपार्कमें “म्यूजिकइनदपार्क” श्रृंखलाकेतहतशास्त्रीयसंगीतसंध्याकाआयोजनकररहीहै।

    दिल्ली में अब 9 जनवरी 2027 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 दिसंबर की तारीख बदली

    दिल्ली में अब 9 जनवरी 2027 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 दिसंबर की तारीख बदली

    सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने किया भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार पवेलियन का दौरा

    सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने किया भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार पवेलियन का दौरा

    गुरुग्राम में Apple कस्टमर केयर के नाम पर चल रहे फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 17 गिरफ्तार