जहांगीरपुरी से फरार डकैत अमन उर्फ कक्कू गिरफ्तार, एएनटीएफ की बड़ी कामयाबी

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हुए फरार दुर्दांत अपराधी अमन उर्फ कक्कू उर्फ प्रिंस को जहांगीरपुरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया। अमन थाना जहांगीरपुरी का घोषित बदमाश था और उस पर डकैती, हत्या, आर्म्स एक्ट समेत कुल 23 संगीन अपराधों के मामले दर्ज हैं।

एएनटीएफ को खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली थी कि अमन इलाके में सक्रिय है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर इंस्पेक्टर नितेश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई, जिसमें एचसी विक्रांत दहिया, एचसी परमोद और सीटी दिनेश शामिल थे। एसीपी राज कुमार की निगरानी में कार्रवाई करते हुए टीम ने अमन को धर दबोचा।

गौरतलब है कि अमन वर्ष 2019 में एक व्यक्ति से चाकू की नोंक पर मोबाइल और नकदी लूटने के मामले में फरार था, जिसके तहत थाना जहांगीरपुरी में एफआईआर दर्ज की गई थी।

यह गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की निरंतर सतर्कता और अपराधियों के खिलाफ कठोर रुख को दर्शाती है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन