जाफराबाद में लूट की वारदात का खुलासा, शातिर लुटेरा गिरफ्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में घर लौट रहे युवक से लूटपाट करने वाले बदमाश को पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटी गई रकम में से कुछ नकदी भी बरामद कर ली है। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी लंबा-चौड़ा निकला है।

मामला 14 से 15 जुलाई की रात का है। 23 वर्षीय अफदान नामक युवक जब सुभाष मोहल्ला से अपने घर लौट रहा था, तभी रात करीब 11 बजकर 10 मिनट पर एक अजनबी ने पीछे से आकर उसे रोका और उससे 2,800 रुपये लूटकर फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर जाफराबाद थाने में मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू हुई।

SHO सुरेंद्र कुमार की अगुवाई में हेड कांस्टेबल अशोक, राकेश, जोगेन्दर और कांस्टेबल उधम व आशीष की टीम बनाई गई। ACP भजनपुरा विवेक त्यागी की निगरानी में टीम ने इलाके के CCTV फुटेज खंगाले और लोकल इंटेलिजेंस के जरिए सुराग जुटाए। जुटाए गए सुरागों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जुनैद के रूप में हुई है, जो नॉर्थ घोंडा इलाके का रहने वाला है और 30 साल का है। तलाशी में उसके पास से लूट के 230 रुपये बरामद हुए हैं। पूछताछ में जुनैद ने अपना जुर्म कबूलते हुए बताया कि वह पहले भी कई वारदातों में शामिल रह चुका है। रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि उसके खिलाफ लूट, झपटमारी, चोरी और आर्म्स एक्ट जैसे 15 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वह और किन वारदातों में शामिल रहा है। पुलिस का कहना है कि इलाके में अपराध पर लगाम लगाने के लिए ऐसे अपराधियों पर शिकंजा कसना जारी रहेगा।

  • Leema

    Related Posts

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    पटना/दिल्ली, 12 सितम्बर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए नन्दी बाबा की अध्यक्षता एवं गोमाता के प्रधान संरक्षण में भारत के पूज्य संतों के पावन सान्निध्य एवं मार्गदर्शन…

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    नई दिल्ली। BRICS Business Forum 2026 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने BRICS देशों के बीच व्यापार और कारोबारी सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश