ट्रेड फेयर में बिहार पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र

नई दिल्ली, 15 नवंबर 2024
दिल्ली में आयोजित ट्रेड फेयर में साझीदार राज्य बिहार के पवेलियन में कलाकारों का जीवंत प्रदर्शन दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहा है। मिथिला पेंटिंग की दिग्गज पद्मश्री शांति देवी और बउआ देवी, टिकुली आर्ट के विशेषज्ञ अशोक कुमार बिसवास, टेराकोटा आर्ट की नीतू सिन्हा और सिक्की आर्ट की सुधीरा देवी जैसे कलाकार अपनी कला का जादू बिखेर रहे हैं।

बिहार पवेलियन में मिथिला पेंटिंग से राजा सलहेस की कहानियां जीवंत हो रही हैं, तो छठ पूजा पर आधारित भित्ति चित्र और टिकुली पेंटिंग की श्रृंखला दर्शकों को आकर्षित कर रही है। इन कलाकारों ने न केवल परंपरागत कलाओं को संरक्षित किया है, बल्कि उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है

पद्मश्री अशोक कुमार बिसवास ने 8000 से अधिक महिलाओं को टिकुली आर्ट में प्रशिक्षित किया है, जबकि शांति देवी ने 5000 महिलाओं को मिथिला पेंटिंग का हुनर सिखाया है। यह कला सिर्फ सांस्कृतिक धरोहर ही नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता का भी माध्यम बनी है।

बिहार के ये कलाकार अपनी अनूठी कलाओं के जरिए राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला रहे हैं। ट्रेड फेयर में इनका प्रदर्शन न केवल कला प्रेमियों के लिए प्रेरणा है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक संदेश है।

  • Leema

    Related Posts

    नॉर्थ दिल्ली में एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई, 1.5 करोड़ की हेरोइन के साथ ड्रग सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल, नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट ने नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 339.5 ग्राम…

    शालीमार बाग के बाद अंबेडकर रोड पर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन, अतिक्रमण हटाकर सड़क को किया जाम-मुक्त

    उत्तरी दिल्ली में लगातार बढ़ रही ट्रैफिक समस्याओं पर लगाम कसते हुए ट्रैफिक पुलिस, अशोक विहार सर्किल ने शालीमार बाग चौक के बाद अब अंबेडकर रोड पर विशेष अभियान चलाया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नॉर्थ दिल्ली में एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई, 1.5 करोड़ की हेरोइन के साथ ड्रग सप्लायर गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 6, 2026
    नॉर्थ दिल्ली में एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई, 1.5 करोड़ की हेरोइन के साथ ड्रग सप्लायर गिरफ्तार

    शालीमार बाग के बाद अंबेडकर रोड पर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन, अतिक्रमण हटाकर सड़क को किया जाम-मुक्त

    • By Leema
    • February 6, 2026
    शालीमार बाग के बाद अंबेडकर रोड पर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन, अतिक्रमण हटाकर सड़क को किया जाम-मुक्त

    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अगुवाई में दिल्ली ने रचा इतिहास, को-ऑपरेटिव टैक्सी सेवा से जुड़ने वाला देश का पहला राज्य बना

    • By Leema
    • February 6, 2026
    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अगुवाई में दिल्ली ने रचा इतिहास, को-ऑपरेटिव टैक्सी सेवा से जुड़ने वाला देश का पहला राज्य बना

    दिल्ली में लापता बच्चों को लेकर घबराने की जरूरत नहीं, जनवरी 2026 में मामलों में दर्ज हुई कमी: दिल्ली पुलिस

    • By Leema
    • February 5, 2026
    दिल्ली में लापता बच्चों को लेकर घबराने की जरूरत नहीं, जनवरी 2026 में मामलों में दर्ज हुई कमी: दिल्ली पुलिस

    सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ा भारी, द्वारका AATS ने 19 वर्षीय युवक को देशी पिस्टल के साथ दबोचा

    • By Leema
    • February 5, 2026
    सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ा भारी, द्वारका AATS ने 19 वर्षीय युवक को देशी पिस्टल के साथ दबोचा

    सीलमपुर में लूट के दौरान हत्या का खुलासा, महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 5, 2026
    सीलमपुर में लूट के दौरान हत्या का खुलासा, महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार