‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर 50 करोड़ की ठगी, शाहीन बाग पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह किया ध्वस्त

दिल्ली पुलिस के दक्षिण-पूर्वी जिले की थाना शाहीन बाग टीम ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय डिजिटल फ्रॉड और जबरन वसूली करने वाले साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए मास्टरमाइंड समेत दस साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह खुद को सरकारी एजेंसियों और पुलिस अधिकारी बताकर लोगों को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देता था और “डिजिटल अरेस्ट” के नाम पर उनसे मोटी रकम वसूलता था। जांच में सामने आया है कि इस नेटवर्क से जुड़े खातों के खिलाफ राष्ट्रीय साइबर रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज 66 शिकायतों में 50 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का लिंक मिला है।

मामले की शुरुआत 7 दिसंबर 2025 को हुई, जब शाहीन बाग निवासी तनबीर अहमद ने शिकायत दर्ज कराई कि व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए खुद को कर्नाटक पुलिस अधिकारी बताने वाले ठगों ने उनके आधार और मोबाइल नंबर को गंभीर अपराधों से जोड़ने की धमकी दी और उनसे 99,888 रुपये ठग लिए। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तकनीकी और वित्तीय जांच को जोड़ते हुए बड़े स्तर पर कार्रवाई शुरू की।

पुलिस टीमों ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब और हरियाणा में एक साथ छापेमारी कर आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखी। इस दौरान एक आरोपी को मुंबई एयरपोर्ट से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह दुबई भागने की कोशिश कर रहा था। जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह फर्जी सिम, म्यूल बैंक अकाउंट और व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए लोगों को डराकर पैसे ट्रांसफर करवाता था।

आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, कई डेबिट कार्ड, डिजिटल सबूत, व्हाट्सएप चैट्स, वॉयस नोट्स और एक कार बरामद की गई है। कई आरोपी पहले भी साइबर ठगी के मामलों में शामिल रह चुके हैं। पुलिस के अनुसार यह नेटवर्क अंतरराज्यीय ही नहीं, बल्कि सीमापार स्तर तक फैला हुआ है और इसके अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। साथ ही जुड़े बैंक खातों को फ्रीज करने और अन्य पीड़ितों की पहचान की कार्रवाई भी की जा रही है।

दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की डिजिटल धमकी, संदिग्ध कॉल या वीडियो कॉल से घबराएं नहीं और तुरंत साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराएं।

  • Leema

    Related Posts

    यमुना ट्रॉफी 2026 में क्रिकेट और संस्कृति का अद्भुत संगम

    नई दिल्ली, 9 मई 2026 – 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 सिर्फ खेल का उत्सव नहीं रही, बल्कि भारतीय संस्कृति की जीवंतता का भी बेहतरीन प्रदर्शन साबित हुई। टूर्नामेंट के दौरान हर…

    Doctors XI ने रोमांचक फाइनल में MOCA XI को हराकर जीती 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026”

    नई दिल्ली, 9 मई 2026 – Doctors XI ने 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 के रोमांचक फाइनल में Ministry of Civil Aviation XI (MOCA XI) को हराकर खिताब अपने नाम कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यमुना ट्रॉफी 2026 में क्रिकेट और संस्कृति का अद्भुत संगम

    यमुना ट्रॉफी 2026 में क्रिकेट और संस्कृति का अद्भुत संगम

    Doctors XI ने रोमांचक फाइनल में MOCA XI को हराकर जीती 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026”

    Doctors XI ने रोमांचक फाइनल में MOCA XI को हराकर जीती 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026”

    11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 संपन्न, पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाया गया

    11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 संपन्न, पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाया गया

    मंडावली में वारदात से पहले दबोचा गया बदमाश, देसी कट्टा और कारतूस बरामद

    मंडावली में वारदात से पहले दबोचा गया बदमाश, देसी कट्टा और कारतूस बरामद

    गैस बिल अपडेट के नाम पर ठगी: शाहदरा साइबर पुलिस ने दो साइबर जालसाज दबोचे

    गैस बिल अपडेट के नाम पर ठगी: शाहदरा साइबर पुलिस ने दो साइबर जालसाज दबोचे

    पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने में शैक्षणिक संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका: प्रो. मेहराज उद्दीन मीर, कुलपति

    पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने में शैक्षणिक संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका: प्रो. मेहराज उद्दीन मीर, कुलपति