डीयू कुलपति प्रो. योगेश सिंह को एआईसीटीई चेयरमैन का अतिरिक्त प्रभार

नई दिल्ली, 22 दिसंबर।
दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के चेयरमैन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मौजूदा चेयरमैन प्रो. टी. जी. सीताराम का कार्यकाल 20 दिसंबर 2025 को पूरा होने के बाद यह जिम्मेदारी उन्हें दी गई। शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रो. योगेश सिंह आगामी निर्देशों तक एआईसीटीई के फुल-टाइम चेयरमैन के रूप में कार्य करेंगे।

प्रो. योगेश सिंह को एक कुशल प्रशासक और अनुभवी शिक्षाविद के रूप में जाना जाता है। वह अक्टूबर 2021 से दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर कार्यरत हैं। इसके साथ ही वे नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन के चेयरपर्सन की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। अगस्त 2023 में उन्हें स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (एसपीए) के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया था।

उनका अकादमिक और प्रशासनिक अनुभव काफी व्यापक रहा है। वर्ष 2015 से 2021 तक वे दिल्ली तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति रहे, जबकि 2014 से 2017 तक उन्होंने नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दिल्ली के निदेशक के रूप में सेवाएं दीं। इससे पहले 2011 से 2014 के बीच वे महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय, वडोदरा (गुजरात) के कुलपति भी रह चुके हैं। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कुरुक्षेत्र से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में पीएचडी प्राप्त प्रो. योगेश सिंह का सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में गुणवत्ता आधारित शिक्षा, नवाचार और शोध को बढ़ावा देने में उल्लेखनीय योगदान रहा है।

  • Leema

    Related Posts

    स्पेशल सेल ने मंजीत महल गैंग के इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या को दबोचा

    दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (साउथ वेस्टर्न रेंज) ने कुख्यात मंजीत महल गैंग के सक्रिय सदस्य एवं ₹20,000 के इनामी बदमाश लोकेश उर्फ सूर्या को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर बड़ी…

    ब्लड रिलेशन एवं पति-पत्नी के बीच संपत्ति की गिफ्ट डीड पर स्टाम्प ड्यूटी एवं पंजीकरण शुल्क समाप्त अथवा नाममात्र करने की मांग

    सहयोग दिल्ली (रजि.) के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार जैन ने दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता को एक महत्वपूर्ण जनहित सुझाव भेजते हुए मांग की है कि ब्लड रिलेशन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्पेशल सेल ने मंजीत महल गैंग के इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या को दबोचा

    स्पेशल सेल ने मंजीत महल गैंग के इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या को दबोचा

    दिल्ली सरकार महिलाओं के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए समर्पित लेडीज स्पेशल इलेक्ट्रिक बस नेटवर्क शुरू करेगी- डॉक्टर पंकज कुमार सिंह

    दिल्ली सरकार महिलाओं के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए समर्पित लेडीज स्पेशल इलेक्ट्रिक बस नेटवर्क शुरू करेगी- डॉक्टर पंकज कुमार सिंह

    ब्लड रिलेशन एवं पति-पत्नी के बीच संपत्ति की गिफ्ट डीड पर स्टाम्प ड्यूटी एवं पंजीकरण शुल्क समाप्त अथवा नाममात्र करने की मांग

    ब्लड रिलेशन एवं पति-पत्नी के बीच संपत्ति की गिफ्ट डीड पर स्टाम्प ड्यूटी एवं पंजीकरण शुल्क समाप्त अथवा नाममात्र करने की मांग

    द्वारका पुलिस ने अवैध शराब के बड़े रैकेट का किया भंडाफोड़, एक तस्कर गिरफ्तार

    द्वारका पुलिस ने अवैध शराब के बड़े रैकेट का किया भंडाफोड़, एक तस्कर गिरफ्तार

    दिल्ली में कारोबारी की हत्या की साजिश नाकाम, हिमांशु भाऊ गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

    दिल्ली में कारोबारी की हत्या की साजिश नाकाम, हिमांशु भाऊ गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

    द्वारका पुलिस की सटीक सूचना पर कार्रवाई, छह साल पुराने छेड़छाड़ के मामले का आरोपी गिरफ्तार

    द्वारका पुलिस की सटीक सूचना पर कार्रवाई, छह साल पुराने छेड़छाड़ के मामले का आरोपी गिरफ्तार