डॉक्टर पॉल की हत्या का मास्टरमाइंड नेपाल सीमा पर काबू

नई दिल्ली, 2 नवम्बर 2024 – दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम ने 1600 किमी की लंबी खोज के बाद नेपाल बॉर्डर से कुख्यात अपराधी विष्णुस्वरूप शाही को गिरफ्तार कर लिया है। शाही पर 50,000 रुपये का इनाम था और वह दिल्ली के जंगपुरा में डॉक्टर योगेश चंदर पॉल की हत्या और लूट की वारदात का मास्टरमाइंड था।

10 मई 2024 को दिल्ली के जंगपुरा इलाके में डॉक्टर पॉल की निर्मम हत्या के साथ उनके घर में लूट हुई थी। पुलिस जांच में पाया गया कि घर की नौकरानी ने मुख्य आरोपी शाही को घर में बड़ी नकदी और जेवरात की जानकारी दी थी। शाही ने इस सूचना के आधार पर पहले घर की रैकी की और फिर लूट के दौरान अपने साथियों के साथ डॉक्टर पॉल की हत्या कर दी।

दिल्ली पुलिस की विशेष टीम ने शाही की लोकेशन का पीछा करते हुए पहले हिमाचल प्रदेश के सुंदर नगर और फिर देहरादून तक का सफर किया। पुलिस टीम ने उसे आख़िरकार नेपाल बॉर्डर के पास बंबसार में पकड़ लिया।

पूछताछ में शाही ने खुलासा किया कि उसने नेपाल से भारत आकर कई नामों से फर्जी पहचान पत्र बनाए और अपराध किए। उसने चोरी और अन्य अपराधों के जरिए धन इकट्ठा कर नेपाल में अपना व्यापार स्थापित करने का इरादा बना रखा था।

पुलिस ने शाही के पास से चार मोबाइल फोन और विभिन्न नामों के फर्जी आईडी बरामद किए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    नॉर्थ दिल्ली में एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई, 1.5 करोड़ की हेरोइन के साथ ड्रग सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल, नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट ने नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 339.5 ग्राम…

    शालीमार बाग के बाद अंबेडकर रोड पर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन, अतिक्रमण हटाकर सड़क को किया जाम-मुक्त

    उत्तरी दिल्ली में लगातार बढ़ रही ट्रैफिक समस्याओं पर लगाम कसते हुए ट्रैफिक पुलिस, अशोक विहार सर्किल ने शालीमार बाग चौक के बाद अब अंबेडकर रोड पर विशेष अभियान चलाया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नॉर्थ दिल्ली में एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई, 1.5 करोड़ की हेरोइन के साथ ड्रग सप्लायर गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 6, 2026
    नॉर्थ दिल्ली में एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई, 1.5 करोड़ की हेरोइन के साथ ड्रग सप्लायर गिरफ्तार

    शालीमार बाग के बाद अंबेडकर रोड पर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन, अतिक्रमण हटाकर सड़क को किया जाम-मुक्त

    • By Leema
    • February 6, 2026
    शालीमार बाग के बाद अंबेडकर रोड पर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन, अतिक्रमण हटाकर सड़क को किया जाम-मुक्त

    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अगुवाई में दिल्ली ने रचा इतिहास, को-ऑपरेटिव टैक्सी सेवा से जुड़ने वाला देश का पहला राज्य बना

    • By Leema
    • February 6, 2026
    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अगुवाई में दिल्ली ने रचा इतिहास, को-ऑपरेटिव टैक्सी सेवा से जुड़ने वाला देश का पहला राज्य बना

    दिल्ली में लापता बच्चों को लेकर घबराने की जरूरत नहीं, जनवरी 2026 में मामलों में दर्ज हुई कमी: दिल्ली पुलिस

    • By Leema
    • February 5, 2026
    दिल्ली में लापता बच्चों को लेकर घबराने की जरूरत नहीं, जनवरी 2026 में मामलों में दर्ज हुई कमी: दिल्ली पुलिस

    सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ा भारी, द्वारका AATS ने 19 वर्षीय युवक को देशी पिस्टल के साथ दबोचा

    • By Leema
    • February 5, 2026
    सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ा भारी, द्वारका AATS ने 19 वर्षीय युवक को देशी पिस्टल के साथ दबोचा

    सीलमपुर में लूट के दौरान हत्या का खुलासा, महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 5, 2026
    सीलमपुर में लूट के दौरान हत्या का खुलासा, महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार