डॉक्टर से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी करने वाले दो ठग गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की साइबर टीम ने एक डॉक्टर से करीब 15 लाख रुपये की ठगी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी देश के अलग-अलग राज्यों में बैठकर डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लोगों को डराकर पैसे ऐंठते थे। गिरफ्तार आरोपियों में एक कर्नाटक के बेंगलुरु से पकड़ा गया, जबकि दूसरा पश्चिम बंगाल के कोलकाता से दबोचा गया।

साइबर थाना, सेंट्रल जिले में एक डॉक्टर ने शिकायत दी थी कि उसे खुद को सरकारी अफसर बताने वाले एक शख्स ने कॉल कर डिजिटल अरेस्ट की धमकी दी और करीब 14 लाख 85 हजार रुपये उसके खाते से ठग लिए। मामला दर्ज होते ही पुलिस टीम ने एसीपी ऑप्स सुरेश खुँगा की देखरेख में इंस्पेक्टर संदीप पंवार, एसआई अनुज तोमर समेत एक विशेष टीम बनाई।

जांच में पता चला कि ठगी की रकम एस.के. राइस होलसेलर एंड ट्रेडिंग नामक खाते में ट्रांसफर कराई गई थी। टेक्निकल सर्विलांस और डिजिटल ट्रेल्स के जरिए पुलिस ने सबसे पहले बेंगलुरु से आरोपी मोहम्मद साहिन खान को पकड़ा। पूछताछ में साहिन ने खुलासा किया कि उसने पश्चिम बंगाल निवासी बुध्ददेव हाजरा को अपने बैंक अकाउंट की जानकारी कमीशन के लालच में दी थी। इसके बदले उसे डेढ़ लाख रुपये मिले थे। साहिन के खुलासे के बाद बुध्ददेव को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस पूछताछ में बुध्ददेव ने बताया कि वह MBA पासआउट है और पहले बैंकों के लोन डिपार्टमेंट में काम कर चुका है। बाद में उसने जॉन नाम के एक शख्स के संपर्क में आकर ठगी के लिए अलग-अलग कंपनियों के बैंक अकाउंट उपलब्ध कराने का धंधा शुरू कर दिया। साहिन के खाते के बदले बुध्ददेव को तीन लाख रुपये मिले थे, जिसे उसने साहिन से आधा-आधा बांट लिया था।

फिलहाल पुलिस इस गैंग के मास्टरमाइंड जॉन समेत अन्य साथियों की तलाश कर रही है और ठगी की रकम रिकवर करने की कोशिश जारी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं और देश के कई राज्यों से जुड़े 10 और ऐसे ही मामलों के तार भी इसी नेटवर्क से जुड़े पाए गए हैं।

  • Leema

    Related Posts

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत

    ‘दर्द मुक्त भारत’ मिशन के जरिए लोगों को दे रहे जागरूकता का संदेश, कायरोप्रैक्टिक और फिजियोथेरेपी के माध्यम से दर्द प्रबंधन पर जोर; चेतन भगत ने किया उनकी पुस्तक का…

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    भारत की चिकित्सा शिक्षा प्रणाली एक अजीब विरोधाभास का सामना कर रही है। हर साल लाखों विद्यार्थी डॉक्टर बनने का सपना लेकर नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (नीट) में शामिल होते हैं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत<br>

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    एनडीएमसीरविवारकोनेहरूपार्कमें “म्यूजिकइनदपार्क” श्रृंखलाकेतहतशास्त्रीयसंगीतसंध्याकाआयोजनकररहीहै।

    एनडीएमसीरविवारकोनेहरूपार्कमें “म्यूजिकइनदपार्क” श्रृंखलाकेतहतशास्त्रीयसंगीतसंध्याकाआयोजनकररहीहै।

    दिल्ली में अब 9 जनवरी 2027 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 दिसंबर की तारीख बदली

    दिल्ली में अब 9 जनवरी 2027 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 दिसंबर की तारीख बदली

    सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने किया भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार पवेलियन का दौरा

    सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने किया भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार पवेलियन का दौरा

    गुरुग्राम में Apple कस्टमर केयर के नाम पर चल रहे फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 17 गिरफ्तार