तमंचा, चाकू और सेंधमारी के औजार के साथ चार बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार थाना पुलिस ने तीन लुटेरों और एक सेंधमार समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि आरोपियों के पास से तमंचा, चाकू, ताले तोड़ने के औजार और 2700 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान त्रिलोकपुरी के साहिल उर्फ नाटा, फरमान उर्फ ताऊ, माज और खड़गांव, मध्य प्रदेश के बलबीर सिंह के रूप में हुई है। जांच में पता चला कि साहिल, फरमान और बलबीर पर पहले से दो-दो आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, 17 नवंबर को मयूर विहार थाने में तमंचे और चाकू के बल पर 3500 रुपये की लूट की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल कासिफ, निवासी त्रिलोकपुरी, को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया और बाद में एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया। घटना स्थल पर क्राइम टीम को बुलाकर जांच शुरू की गई। टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें चार आरोपी त्रिलोकपुरी स्थित आशू ट्रैवल्स में घुसकर पीड़ित से मारपीट करते और तमंचे की बट से हमला करते दिखे। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।

पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उनकी कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) खंगाली और स्थानीय सूत्रों की मदद से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से तमंचा और चाकू बरामद हुआ।

दूसरी घटना 12 नवंबर को त्रिलोकपुरी के मकान संख्या 20/421 में हुई, जहां एक आरोपी को लॉकर की डुप्लीकेट चाबी बनाने के लिए बुलाया गया था। लेकिन उसने लॉकर में रखे सामान को चोरी कर लिया। 16 नवंबर को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बलबीर सिंह उर्फ बब्लू को 20 ब्लॉक, सब्जी मंडी इलाके से गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की नकदी और औजार बरामद कर लिए गए हैं।

पुलिस ने दोनों मामलों में जांच तेज कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    द्वारका जिले की एंटी-बर्गलरी सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो चोरी के मोबाइल बेचने जा रहा था। आरोपी के कब्जे से चार…

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ और पोइला बैसाख के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बंगाल की समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    • By Leema
    • April 15, 2026
    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    • By Leema
    • April 15, 2026
    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    ज्वेलरी शॉप में ‘स्वैप स्कैम’ का खुलासा: नकली अंगूठियों से असली सोना उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • April 15, 2026
    ज्वेलरी शॉप में ‘स्वैप स्कैम’ का खुलासा: नकली अंगूठियों से असली सोना उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    भारत मंडपम में अंबेडकर जयंती पर बड़ा संदेश: सामाजिक न्याय से ही बनेगा ‘विकसित भारत 2047

    • By Leema
    • April 15, 2026
    भारत मंडपम में अंबेडकर जयंती पर बड़ा संदेश: सामाजिक न्याय से ही बनेगा ‘विकसित भारत 2047

    निवासी पुलिस बल पर भरोसा करे : भानु प्रतापसहायक आयुक्त पुलिस (यातायात )

    • By Leema
    • April 14, 2026
    निवासी पुलिस बल पर भरोसा करे : भानु प्रतापसहायक आयुक्त पुलिस (यातायात )

    नारी शक्ति अब निर्णय की धुरी: पीएम मोदी की मौजूदगी में CM रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश

    • By Leema
    • April 13, 2026
    नारी शक्ति अब निर्णय की धुरी: पीएम मोदी की मौजूदगी में CM रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश