दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में चोरी और खरीद-फरोख्त के रैकेट का पर्दाफाश, चोर और कबाड़ी गिरफ्तार

दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम जिले की ऑपरेशंस सेल टीम ने चोरी की वारदातों पर बड़ा एक्शन लेते हुए एक शातिर चोर और एक कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की पांच पानी की मोटर और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी भी बरामद कर ली है।

10 जुलाई को पालम गांव थाना इलाके में एक घर से पानी की मोटर चोरी होने की शिकायत दर्ज हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए इंस्पेक्टर राम कुमार के नेतृत्व में एंटी बर्गलरी सेल की टीम बनाई गई। एसीपी ऑपरेशंस विजय कुमार की निगरानी में टीम ने इलाके के 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी सुरागों पर काम शुरू किया।

जांच में पता चला कि महावीर एन्क्लेव इलाके में रहने वाला रोहित चोरी की वारदातों को अंजाम देता है। 17 जुलाई को पुलिस ने उसे उसके ठिकाने से दबोच लिया। पूछताछ में रोहित ने बताया कि वह चोरी का सामान वीरू माथुर नामक कबाड़ी को बेचता था। रोहित की निशानदेही पर पुलिस ने वीरू को भी उसके कबाड़खाने से गिरफ्तार कर लिया और वहीं से पांच चोरी की पानी की मोटर बरामद की गईं।

पुलिस जांच में सामने आया कि रोहित नशे की लत के कारण स्कूल छोड़ चुका था और धीरे-धीरे इलाके के असामाजिक तत्वों के संपर्क में आ गया। कुछ कमाई न होने के चलते वह गली-मोहल्लों से छोटी-मोटी चीजें चुराने लगा। वहीं वीरू माथुर पहले डकैती के केस में जेल जा चुका है। जमानत पर बाहर आने के बाद उसने कबाड़ का धंधा शुरू कर दिया और चोरी के सामान को खरीदकर बेचने लगा।

पकड़े गए आरोपियों से पालम गांव, सागरपुर और दिल्ली कैंट इलाके में हुई कई चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ है। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर इनके नेटवर्क को खंगाल रही है ताकि और वारदातें भी सुलझाई जा सकें।

  • Leema

    Related Posts

    ऑपरेशन ‘चक्र’ में द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता, 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 चोरी के वाहन बरामद

    नई दिल्ली, 15 जुलाई। राजधानी में वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से द्वारका जिला पुलिस द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन चक्र’ के तहत महज 72 घंटे…

    स्पेशल सेल ने मंजीत महल गैंग के इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या को दबोचा

    दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (साउथ वेस्टर्न रेंज) ने कुख्यात मंजीत महल गैंग के सक्रिय सदस्य एवं ₹20,000 के इनामी बदमाश लोकेश उर्फ सूर्या को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर बड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑपरेशन ‘चक्र’ में द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता, 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 चोरी के वाहन बरामद

    ऑपरेशन ‘चक्र’ में द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता, 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 चोरी के वाहन बरामद

    स्पेशल सेल ने मंजीत महल गैंग के इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या को दबोचा

    स्पेशल सेल ने मंजीत महल गैंग के इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या को दबोचा

    दिल्ली सरकार महिलाओं के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए समर्पित लेडीज स्पेशल इलेक्ट्रिक बस नेटवर्क शुरू करेगी- डॉक्टर पंकज कुमार सिंह

    दिल्ली सरकार महिलाओं के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए समर्पित लेडीज स्पेशल इलेक्ट्रिक बस नेटवर्क शुरू करेगी- डॉक्टर पंकज कुमार सिंह

    ब्लड रिलेशन एवं पति-पत्नी के बीच संपत्ति की गिफ्ट डीड पर स्टाम्प ड्यूटी एवं पंजीकरण शुल्क समाप्त अथवा नाममात्र करने की मांग

    ब्लड रिलेशन एवं पति-पत्नी के बीच संपत्ति की गिफ्ट डीड पर स्टाम्प ड्यूटी एवं पंजीकरण शुल्क समाप्त अथवा नाममात्र करने की मांग

    द्वारका पुलिस ने अवैध शराब के बड़े रैकेट का किया भंडाफोड़, एक तस्कर गिरफ्तार

    द्वारका पुलिस ने अवैध शराब के बड़े रैकेट का किया भंडाफोड़, एक तस्कर गिरफ्तार

    दिल्ली में कारोबारी की हत्या की साजिश नाकाम, हिमांशु भाऊ गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

    दिल्ली में कारोबारी की हत्या की साजिश नाकाम, हिमांशु भाऊ गैंग के दो शूटर गिरफ्तार