दिनदहाड़े लूट: नाबालिग पकड़ा, आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में चाकू की नोंक पर मोबाइल लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। लूटा गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार है। पुलिस ने आरोपी से एक चोरी की स्कूटी भी बरामद की है।
25 सितंबर 2024 को पीसीआर कॉल के माध्यम से पुलिस को सूचित किया गया कि न्यू रोहतक रोड स्थित सोचालय के पास दिन के 12 बजे एक युवक से चाकू की नोंक पर मोबाइल फोन लूट लिया गया है। पीड़ित 18 वर्षीय विश्वजीत, जो ज़खीरा के राखी मार्केट का निवासी है और मजदूरी करता है, ने शिकायत दर्ज कराई।

इसके बाद सराय रोहिल्ला थाने में एफआईआर संख्या 523/24 के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।

एसआई विजय मान, एसआई मनीष चरण, एचसी संदीप, एचसी रामबाबू और एचसी अमित की एक विशेष टीम बनाई गई, जिसने घटना स्थल के आसपास लगे 80 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच की। गुप्त सूचनाओं और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी A, R और मुख्य आरोपी सनी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उन्होंने बताया कि उनके साथी मिर्ज़ा ने चाकू से धमकाकर मोबाइल लूट की थी। लूट के बाद मोबाइल को 3,500 रुपये में सुषील गैंदा नाम के व्यक्ति को बेच दिया गया।

पुलिस ने सुषील को भी गिरफ्तार कर लिया है और लूटा गया ओप्पो मोबाइल उसके पास से बरामद किया है। इसके अलावा नाबालिग के इशारे पर एक चोरी की होंडा एक्टिवा स्कूटी भी बरामद की गई, जिसे उसने सराय रोहिल्ला इलाके से चुराया था।
पुलिस अब फरार आरोपी मिर्ज़ा की तलाश कर रही है, जिसने लूट के वक्त पीड़ित पर चाकू ताना था।

डीसीपी राजा बंथिया ने कहा कि मामले की जांच जारी है और बाकी फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

  1. Leema

    Related Posts

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    जब भी मंच पर ऐसा कलाकार आता है, जिसकी उपस्थिति मात्र से दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान आ जाए, तो समझ लीजिए कि वह केवल कलाकार नहीं, बल्कि लोगों के…

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    नई दिल्ली। देशभर में संचालित गौ सम्मान आह्वान अभियान के तीसरे चरण की औपचारिक घोषणा दिल्ली के पीतमपुरा में आयोजित तीन दिवसीय समीक्षा एवं मार्गदर्शन बैठक में की गई। अभियान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    दोहरे हत्याकांड का वांछित आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा, नौ आपराधिक मामलों में रहा है शामिल

    दोहरे हत्याकांड का वांछित आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा, नौ आपराधिक मामलों में रहा है शामिल

    एनडीएमसी के 30 विभागों के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुविधा शिविर के शिकायत निवारण अभियान में भाग लिया

    एनडीएमसी के 30 विभागों के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुविधा शिविर के शिकायत निवारण अभियान में भाग लिया

    आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने पर एनसीसी ने निकाली साइक्लोथॉन-2026, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने पर एनसीसी ने निकाली साइक्लोथॉन-2026, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    साहित्य समाज और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु है : आलोक श्रीवास्तव ‘अविरल’

    साहित्य समाज और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु है : आलोक श्रीवास्तव ‘अविरल’