दिल्ली की अराध्या पोरवाल ने जूनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप 2025 जीती, दिल्ली पुलिस परिवार को हुआ गर्व

नई दिल्ली, 7 नवंबर 2025 – दिल्ली पुलिस परिवार की होनहार और प्रतिभाशाली खिलाड़ी अराध्या पोरवाल ने जूनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप 2025 (गर्ल्स अंडर-17) का खिताब जीतकर राजधानी का मान बढ़ा दिया है। यह प्रतियोगिता खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा चेन्नई में आयोजित की गई थी। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर दिल्ली पुलिस आयुक्त श्री सतीश गोल्छा, IPS ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

अराध्या पोरवाल एक पुलिस अधिकारी की बेटी हैं और पिछले कई वर्षों से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल का परचम लहरा रही हैं। उत्कृष्ट अनुशासन, मजबूत संकल्प और खेल के प्रति जुनून रखने वाली अराध्या लगातार जुलाई 2025 से गर्ल्स अंडर-17 कैटेगरी में ऑल-इंडिया रैंकिंग में नंबर 1 पर काबिज हैं, जिसे स्क्वैश रैकेट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SRFI) जारी करता है।

अक्टूबर 2025 में SRFI द्वारा आयोजित जूनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप (GU-17) में भी उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने 2023 में चीन, हांगकांग में ब्रॉन्ज मेडल और 2025 में दक्षिण कोरिया में आयोजित एशियन जूनियर चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इसी वर्ष जुलाई में वह मिस्र में हुए विश्व जूनियर चैंपियनशिप में भी उतरीं और 125 खिलाड़ियों में टॉप 32 में जगह बनाई।

सिर्फ 7 वर्ष की उम्र में स्क्वैश खेलना शुरू करने वाली अराध्या ने कम उम्र में ही अपनी अद्भुत प्रतिभा और मेहनत से देशभर में पहचान बनाई है। हर टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन यह साबित करता है कि वह भारतीय स्क्वैश का उभरता हुआ भविष्य हैं।

दिल्ली पुलिस PRO ने कहा कि अराध्या की सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि दिल्ली पुलिस के पूरे संगठन के लिए गर्व का क्षण है।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी