
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की है। शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है। उनके चयन पर मंत्रियों और भाजपा नेताओं ने बधाइयों की झड़ी लगा दी है।
रेखा गुप्ता कल रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। इस ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह में कई वरिष्ठ नेता और गणमान्य लोग शामिल होंगे। भाजपा की इस जीत को दिल्ली की राजनीति में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।