दिल्ली की नाबालिग लड़की की मध्यप्रदेश से सकुशल बरामदगी, आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। साउथ वेस्ट दिल्ली की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) की टीम ने गुमशुदा 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को मध्यप्रदेश के ग्वालियर से बरामद कर लिया है। आरोपी अनीस खान को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है, जो लड़की को बहला-फुसलाकर ले गया था।

पिछले साल 18 सितंबर को दिल्ली के गीता कॉलोनी थाने में लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शुरुआती जांच में लड़की का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद एएचटीयू की टीम, इंस्पेक्टर बलबीर सिंह के नेतृत्व में एक्टिव हुई। पूछताछ के दौरान पता चला कि लड़की की बातचीत अनीस खान नामक युवक से हो रही थी, जो पहले उसी इलाके में पैटीज़ बेचता था। दिलचस्प बात यह रही कि लड़की के लापता होने के दिन से ही अनीस भी गायब था, जबकि उसकी पत्नी उस वक्त पांच महीने की गर्भवती थी।

टीम ने सोशल मीडिया अकाउंट्स और मोबाइल लोकेशन के ज़रिए लंबी और बारीक जांच की। कई राज्यों में छापेमारी की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। अंततः ग्वालियर के मलघड़ा चौक से लड़की को सकुशल बरामद कर लिया गया और अनीस को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि लड़की दो महीने की गर्भवती है और आरोपी ने उसे किसी से बात तक नहीं करने दी।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए गीता कॉलोनी थाने को सौंप दिया है, जबकि लड़की को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ