दिल्ली के जहांगीरपुरी से ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार, देशी पिस्टल और चोरी की स्कूटी बरामद

नई दिल्ली, 28 अप्रैल 2025 — नॉर्थ-वेस्ट जिले के महेंद्र पार्क थाने की एनएस मंडी पुलिस चौकी टीम ने सक्रिय कार्रवाई करते हुए एक शातिर ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी सतपाल (34), निवासी जहांगीरपुरी, के पास से एक देशी पिस्टल और चोरी की स्कूटी बरामद हुई है।

पुलिस के मुताबिक, 25 अप्रैल को आजादपुर फल मंडी के पास गश्त के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को रोकने की कोशिश की, जो पुलिस को देखकर भागने लगा। मुस्तैदी दिखाते हुए टीम ने उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से हथियार मिला और स्कूटी की जांच में पता चला कि वह चोरी की थी, जिसकी एफआईआर पहले से दर्ज थी।

पूछताछ में सतपाल ने कबूल किया कि वह नशे और शराब की लत पूरी करने के लिए अपराध करता था। आरोपी पहले भी झपटमारी के एक मामले में शामिल पाया गया है। पुलिस अब उसके अन्य आपराधिक मामलों में संलिप्तता की जांच कर रही है।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी