दिल्ली के बाबा हरिदास नगर में दो कुख्यात स्नैचर्स गिरफ्तार, एक पर हत्या समेत 14 मामले दर्ज

द्वारका जिला पुलिस ने बाबा हरिदास नगर इलाके में स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले दो कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरियाणा के झज्जर जिले के बदाली गांव निवासी 45 वर्षीय मनोज उर्फ क्रांति उर्फ पहलवान और 25 वर्षीय संदीप उर्फ गंधरा उर्फ रवि के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की है। मनोज पर हत्या समेत करीब 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि संदीप चार मामलों में पहले से शामिल है।

मामला 26 जुलाई 2025 का है, जब लोकल निवासी सोनी झा अपने घर जा रही थीं। इसी दौरान शाम करीब 5 बजे लोकनाथ पार्क, बाबा हरिदास नगर में बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और फील्ड इन्वेस्टिगेशन की मदद से आरोपियों की पहचान की और मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर ट्रेस किया।

पुलिस जांच में पता चला कि यही मोटरसाइकिल 24 जून 2025 को नवादा बाज़ार, नजफगढ़ में भी सोने की चेन स्नैचिंग में इस्तेमाल हुई थी। उस मामले में दो अन्य आरोपी सतयवान और अजय उर्फ चीनी शामिल हैं, जिनकी तलाश जारी है।

गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है और सोने की चेन की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। पुलिस का कहना है कि ये दोनों हार्डकोर अपराधी हैं और इलाके में कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

  • Leema

    Related Posts

    यमुना ट्रॉफी 2026 में क्रिकेट और संस्कृति का अद्भुत संगम

    नई दिल्ली, 9 मई 2026 – 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 सिर्फ खेल का उत्सव नहीं रही, बल्कि भारतीय संस्कृति की जीवंतता का भी बेहतरीन प्रदर्शन साबित हुई। टूर्नामेंट के दौरान हर…

    Doctors XI ने रोमांचक फाइनल में MOCA XI को हराकर जीती 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026”

    नई दिल्ली, 9 मई 2026 – Doctors XI ने 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 के रोमांचक फाइनल में Ministry of Civil Aviation XI (MOCA XI) को हराकर खिताब अपने नाम कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यमुना ट्रॉफी 2026 में क्रिकेट और संस्कृति का अद्भुत संगम

    यमुना ट्रॉफी 2026 में क्रिकेट और संस्कृति का अद्भुत संगम

    Doctors XI ने रोमांचक फाइनल में MOCA XI को हराकर जीती 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026”

    Doctors XI ने रोमांचक फाइनल में MOCA XI को हराकर जीती 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026”

    11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 संपन्न, पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाया गया

    11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 संपन्न, पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाया गया

    मंडावली में वारदात से पहले दबोचा गया बदमाश, देसी कट्टा और कारतूस बरामद

    मंडावली में वारदात से पहले दबोचा गया बदमाश, देसी कट्टा और कारतूस बरामद

    गैस बिल अपडेट के नाम पर ठगी: शाहदरा साइबर पुलिस ने दो साइबर जालसाज दबोचे

    गैस बिल अपडेट के नाम पर ठगी: शाहदरा साइबर पुलिस ने दो साइबर जालसाज दबोचे

    पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने में शैक्षणिक संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका: प्रो. मेहराज उद्दीन मीर, कुलपति

    पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने में शैक्षणिक संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका: प्रो. मेहराज उद्दीन मीर, कुलपति