दिल्ली को जलभराव से दिलाएंगे निजात: PWD मंत्री ने लॉन्च की अत्याधुनिक ‘रीसाइक्लर मशीन’

नई दिल्ली में सीवर सफाई व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मानसून से पहले जलभराव की perennial समस्या से निपटने और सीवर सफाई को अत्याधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए दिल्ली सरकार ने मुंबई से हाईटेक “रीसाइक्लर मशीन” मंगवाई है। ग्रेटर कैलाश इलाके में इसका सफल ट्रायल हुआ, जहां लोक निर्माण विभाग और जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने खुद मशीन का निरीक्षण किया।

मंत्री ने कहा कि हर मानसून दिल्ली की सड़कें तालाब बन जाती हैं, इसका बड़ा कारण है सीवर और नालों की समय पर सफाई न होना। अब सरकार ने मिशन मोड में काम शुरू कर दिया है और हर विधानसभा में ऐसी मशीन लाने की योजना है ताकि किसी भी सफाईकर्मी को सीवर में न उतरना पड़े।

रीसाइक्लर मशीन न केवल सीवर से गाद और गंदा पानी निकालती है, बल्कि उसी पानी को मशीन में ही साफ कर दोबारा जेटिंग के लिए इस्तेमाल भी करती है। इससे पानी की बर्बादी नहीं होती और सफाई की प्रक्रिया तेज़, सटीक और पर्यावरण के अनुकूल बनती है।

PWD मंत्री ने बताया कि सरकार पहले ही 32 सुपर सकर मशीनों की खरीद के आदेश दे चुकी है। यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वच्छ भारत मिशन’ और स्मार्ट सिटी विजन की दिशा में दिल्ली सरकार का बड़ा प्रयास है। जल्द ही इन मशीनों को राजधानी के सभी इलाकों में तैनात किया जाएगा ताकि मानसून से पहले पूरी दिल्ली में व्यापक सफाई सुनिश्चित की जा सके।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन