दिल्ली पुलिस का ऑपरेशन सफल:चार बांग्लादेशी अवैध प्रवासी हिरासत में, जल्द होंगे डिपोर्ट

दक्षिण-पश्चिम जिले की ऑपरेशन्स सेल ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए चार बांग्लादेशी अवैध प्रवासियों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए प्रवासियों में एक पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। जांच में सामने आया कि ये सभी वर्ष 2017 से अवैध रूप से भारत में रह रहे थे। टीम ने इनके पास से बांग्लादेशी पहचान पत्र भी बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, अवैध प्रवासियों की पहचान फरजाना अख्तर, नज़मा बेगम, रेसमा अख्तर और ओरको खान के रूप में हुई है। ये सभी बांग्लादेश से अलग-अलग रास्तों से भारत आए थे, जिनमें से कुछ ने वीज़ा का इस्तेमाल किया और वापस नहीं लौटे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मुंबई और दिल्ली में हाउसकीपिंग के काम की तलाश कर रहे थे, लेकिन काम न मिलने पर दिल्ली के कपासहेड़ा इलाके में बस गए। गिरफ्तारी के दिन भी वे रोजगार की तलाश में घूम रहे थे।

ऑपरेशन सेल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इन्हें कपासहेड़ा इलाके से दबोचा। मोबाइल फोन और सोशल मीडिया अकाउंट की जांच के दौरान उनके परिजनों से संपर्क कर पहचान पत्र की पुष्टि भी की गई। इसके बाद सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर एफआरआरओ दिल्ली की मदद से इनके डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस ने इस सफल ऑपरेशन के जरिए साफ कर दिया है कि अवैध प्रवासियों और गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ उनकी ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ नीति आगे भी जारी रहेगी।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी