दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने तीन अंतरराष्ट्रीय मोबाइल फोन चोरों को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की साइबर सेल, क्राइम ब्रांच ने चोरी किए गए मोबाइल फोन की तस्करी करने वाले तीन अंतरराष्ट्रीय तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक बांग्लादेशी नागरिक मोर्जेन हुसैन (उम्र-35), मिथु शेख (उम्र-28) और मो. आसिक (उम्र-25) शामिल हैं। इनके पास से कुल 60 हाई-एंड एंड्रॉइड मोबाइल फोन और एक बांग्लादेशी पासपोर्ट बरामद किया गया है।
क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि चोरी किए गए मोबाइल फोन संगठित गिरोह द्वारा भारत से बांग्लादेश सहित पड़ोसी देशों में तस्करी किए जा रहे हैं, जहां इन्हें ग्रे मार्केट में बेचा जाता है। इसी सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसीपी पवन कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई, जिसमें एसआई सुमित कुमार, एएसआई महेश पाटिल, एचसी कमल और अन्य अधिकारी शामिल थे।

टीम ने तकनीकी और फिजिकल सर्विलांस के जरिए आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखी और तीनों तस्करों को दिल्ली के न्यू सीमापुरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ के दौरान मोर्जेन हुसैन और मिथु शेख ने खुलासा किया कि वे सीमापुरी, दिल्ली और शाहिदनगर, यूपी से रिहान और साकिर नाम के व्यक्तियों से चोरी किए गए मोबाइल फोन खरीदते थे। फिर ये फोन मालदा, पश्चिम बंगाल के अपने सहयोगियों मंसूर और मन्नान को सप्लाई किए जाते थे, जो इन्हें बांग्लादेश की ग्रे मार्केट में बेचते थे।

आरोपी मो. आसिक को मालदा से इन मोबाइलों की डिलीवरी लेने दिल्ली भेजा गया था, और वह नियमित रूप से चोरी किए गए मोबाइल फोन बांग्लादेश पहुंचाता था। अब तक ये लोग लगभग 800 से 900 मोबाइल फोन बांग्लादेश भेज चुके है
गिरफ्तारी के बाद कुल 10 मामलों का खुलासा हुआ है, जिनमें दिल्ली और यूपी के विभिन्न थानों में दर्ज चोरी के केस शामिल हैं। पुलिस ने इन आरोपियों से कुल 60 मोबाइल फोन और मो. आसिक के नाम से जारी एक बांग्लादेशी पासपोर्ट बरामद किया है।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ