दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: कुख्यात चोर गिरफ़्तार, चोरी के गहने खरीदने वाला भी पकड़ा, नकदी और जेवर बरामद

दिल्ली। उत्तरी जिला पुलिस की सराय रोहिल्ला थाना टीम ने तकनीकी जांच और लगातार छापेमारी के बाद एक शातिर चोर सागर मिश्रा को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी के गहने खरीदने वाले आरोपी को भी पकड़ लिया है। पुलिस टीम ने आरोपियों से करीब 31 हजार रुपये नकद, करीब 35 ग्राम सोने के गहने और ताले तोड़ने के उपकरण बरामद किए हैं।

दरअसल, 22 मई को सराय बस्ती इलाके की एक महिला ने शिकायत दी थी कि वह अपनी बहन के घर गई थी, इसी दौरान उसके घर का ताला तोड़कर चोर एक लाख रुपये नकद और लगभग 100 ग्राम सोने के गहने चोरी कर ले गए। मामला दर्ज कर पुलिस टीम ने इलाके के 150 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुराने रिकॉर्ड खंगालने पर फुटेज से आरोपी सागर मिश्रा की पहचान हुई, जो पहले से दिल्ली के अलग-अलग थानों में चोरी और सेंधमारी के 27 मामलों में शामिल रह चुका है।

सागर मिश्रा को पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी। गुप्त सूचना के आधार पर आखिरकार आरोपी को दया बस्ती रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में सागर ने बताया कि उसने चोरी के गहने अपने परिचित शुभम को बेच दिए थे, जो करोल बाग के रायगढ़पुरा इलाके में सुनारों की दुकानों में सफाई का काम करता था। पुलिस ने शुभम को भी पंजाबी बाग इलाके से गिरफ्तार कर उसके घर से करीब 35 ग्राम सोने के गहने बरामद किए हैं।

पुलिस पूछताछ में सागर ने कबूल किया कि उसने सराय बस्ती में दो महीने पहले भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। उसने चोरी से मिले पैसों को नशे और ऐशो-आराम में उड़ा दिया। आरोपी शुभम ने बताया कि वह सोना साफ करने के नाम पर कचरे में मिले सोने को छांट कर बेचता था, लेकिन आसान पैसे कमाने के लालच में चोरी का सोना खरीदने-बेचने लगा।

फिलहाल पुलिस गिरोह से जुड़ी कड़ी दर कड़ी जोड़ने में लगी है और बाकी बचे गहनों और नकदी की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। उत्तरी जिला पुलिस की यह कार्रवाई इलाके में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर बड़ी चोट मानी जा रही है।

  • Leema

    Related Posts

    दरियागंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी सलाखों के पीछे

    सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की दरियागंज थाना पुलिस ने स्नैचिंग की वारदात को महज 48 घंटे के भीतर सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने न केवल झपटा…

    ‘कैंपस टू मार्केट’ को मिलेगा संस्थागत बल: मंत्री आशीष सूद ने 100 स्टार्टअप्स से किया संवाद, ₹325 करोड़ की नई इन्क्यूबेशन नीति का ऐलान

    नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 दिल्ली स्टार्टअप युवा फेस्टिवल 2026 के तहत प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने शीर्ष 100 चयनित छात्र स्टार्टअप्स के साथ विशेष संवाद सत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दरियागंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी सलाखों के पीछे

    • By Leema
    • February 20, 2026
    दरियागंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी सलाखों के पीछे

    अंतरराज्यीय लुटेरा दिल्ली में गिरफ्तार, कई डकैती और हथियारबंद लूट की वारदातों में था वांछित

    • By Leema
    • February 20, 2026
    अंतरराज्यीय लुटेरा दिल्ली में गिरफ्तार, कई डकैती और हथियारबंद लूट की वारदातों में था वांछित

    ‘कैंपस टू मार्केट’ को मिलेगा संस्थागत बल: मंत्री आशीष सूद ने 100 स्टार्टअप्स से किया संवाद, ₹325 करोड़ की नई इन्क्यूबेशन नीति का ऐलान

    • By Leema
    • February 20, 2026
    ‘कैंपस टू मार्केट’ को मिलेगा संस्थागत बल: मंत्री आशीष सूद ने 100 स्टार्टअप्स से किया संवाद, ₹325 करोड़ की नई इन्क्यूबेशन नीति का ऐलान

    न्यू सीलमपुर में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल व दो मैगज़ीन बरामद

    • By Leema
    • February 20, 2026
    न्यू सीलमपुर में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल व दो मैगज़ीन बरामद

    पोस्टर नहीं, परफॉर्मेंस की राजनीति: एक साल पूरा होने पर CM रेखा गुप्ता का विपक्ष पर तीखा प्रहार

    • By Leema
    • February 20, 2026
    पोस्टर नहीं, परफॉर्मेंस की राजनीति: एक साल पूरा होने पर CM रेखा गुप्ता का विपक्ष पर तीखा प्रहार

    द्वारका में 2000 क्वार्टर अवैध शराब के साथ अंतरराज्यीय सप्लायर गिरफ्तार, कमर्शियल टेंपो जब्त

    • By Leema
    • February 19, 2026
    द्वारका में 2000 क्वार्टर अवैध शराब के साथ अंतरराज्यीय सप्लायर गिरफ्तार, कमर्शियल टेंपो जब्त