प्रो. (डॉ.) जे. एस. यादव, डीन के मार्गदर्शन में हुआ इको-ट्रेल जागरूकता भ्रमण

160 विद्यार्थियों एवं 3 संकाय सदस्यों ने अरावली बायोडायवर्सिटी पार्क, गुरुग्राम में आयोजित इको-ट्रेल शिक्षा एवं जागरूकता भ्रमण में भाग लिया। यह भ्रमण के.आर. मंगलम विश्वविद्यालय की इन्वायरॉन्मेंट क्लब द्वारा विश्वविध्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी की “समवृति: द इको क्लब”, के सहयोग से आयोजित किया गया।

इस अवसर पर अरावली बायोडायवर्सिटी पार्क में कार्यरत नेचुरोपैथ डॉ. आशा ने विद्यार्थियों को पार्क के इतिहास एवं इसके पुनर्जीवन (revival) की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस पार्क के रिवाइवल में विजय धसमना , The Rewilders की भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने अरावली क्षेत्र के पारिस्थितिक पुनर्स्थापन की महत्ता पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को विभिन्न दुर्लभ पौधों एवं औषधीय वनस्पतियों से अवगत कराया। इस भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता के प्रति व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ।

इस कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रो. (डॉ.) जे. एस. यादव, डीन, स्कूल ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज एवं संयोजक, एनवायरनमेंट क्लब का विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हुआ।

यह भ्रमण डॉ. मोनिका बिश्नोई, डॉ. जय नाथ पटेल एवं डॉ. पूजा बंसल द्वारा सुव्यवस्थित रूप से आयोजित एवं समन्वित किया गया, जिससे विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता एवं सार्थक अधिगम सुनिश्चित हुआ। इस भ्रमण के सफल आयोजन में क्लब के कार्यकारी सदस्यों आस्था व देवांश जैन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

समग्र रूप से यह भ्रमण विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ, जिसने उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक एवं उत्तरदायी बनने के लिए प्रेरित किया।
नई दिल्ली से ब्यूरो प्रमुख विजय गौड़ की विशेष रिपोर्ट

  • Leema

    Related Posts

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    जब भी मंच पर ऐसा कलाकार आता है, जिसकी उपस्थिति मात्र से दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान आ जाए, तो समझ लीजिए कि वह केवल कलाकार नहीं, बल्कि लोगों के…

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    नई दिल्ली। देशभर में संचालित गौ सम्मान आह्वान अभियान के तीसरे चरण की औपचारिक घोषणा दिल्ली के पीतमपुरा में आयोजित तीन दिवसीय समीक्षा एवं मार्गदर्शन बैठक में की गई। अभियान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    दोहरे हत्याकांड का वांछित आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा, नौ आपराधिक मामलों में रहा है शामिल

    दोहरे हत्याकांड का वांछित आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा, नौ आपराधिक मामलों में रहा है शामिल

    एनडीएमसी के 30 विभागों के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुविधा शिविर के शिकायत निवारण अभियान में भाग लिया

    एनडीएमसी के 30 विभागों के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुविधा शिविर के शिकायत निवारण अभियान में भाग लिया

    आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने पर एनसीसी ने निकाली साइक्लोथॉन-2026, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने पर एनसीसी ने निकाली साइक्लोथॉन-2026, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    साहित्य समाज और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु है : आलोक श्रीवास्तव ‘अविरल’

    साहित्य समाज और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु है : आलोक श्रीवास्तव ‘अविरल’