दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 1.5 करोड़ की हेरोइन के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर इमरान उर्फ चड्डी उर्फ मोटा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 315 ग्राम हाई क्वालिटी हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी बाजार में कीमत 1.5 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की टीम को मिली खुफिया जानकारी के आधार पर मौजपुर रेड लाइट की ओर जाने वाली सड़क पर बने श्मशान घाट पुलिया के पास दबिश दी गई। यहां इमरान को एक सफेद हुंडई वेन्यू कार में हेरोइन सप्लाई करते वक्त दबोच लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद पता चला कि इमरान पहले भी एनडीपीएस, हत्या, लूटपाट, हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट समेत कुल 10 संगीन मामलों में शामिल रह चुका है। आरोपी दिल्ली के गौतम विहार, उस्मानपुर का रहने वाला है और नशे की खेप राजा नामक शख्स से लेकर NCR में सप्लाई करता था।

क्राइम ब्रांच ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और अब उसके नेटवर्क की तह तक पहुंचने के लिए आगे की जांच की जा रही है।

  • Leema

    Related Posts

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    जब भी मंच पर ऐसा कलाकार आता है, जिसकी उपस्थिति मात्र से दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान आ जाए, तो समझ लीजिए कि वह केवल कलाकार नहीं, बल्कि लोगों के…

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    नई दिल्ली। देशभर में संचालित गौ सम्मान आह्वान अभियान के तीसरे चरण की औपचारिक घोषणा दिल्ली के पीतमपुरा में आयोजित तीन दिवसीय समीक्षा एवं मार्गदर्शन बैठक में की गई। अभियान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    दोहरे हत्याकांड का वांछित आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा, नौ आपराधिक मामलों में रहा है शामिल

    दोहरे हत्याकांड का वांछित आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा, नौ आपराधिक मामलों में रहा है शामिल

    एनडीएमसी के 30 विभागों के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुविधा शिविर के शिकायत निवारण अभियान में भाग लिया

    एनडीएमसी के 30 विभागों के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुविधा शिविर के शिकायत निवारण अभियान में भाग लिया

    आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने पर एनसीसी ने निकाली साइक्लोथॉन-2026, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने पर एनसीसी ने निकाली साइक्लोथॉन-2026, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    साहित्य समाज और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु है : आलोक श्रीवास्तव ‘अविरल’

    साहित्य समाज और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु है : आलोक श्रीवास्तव ‘अविरल’