दिल्ली पुलिस ने कुख्यात अपराधी को चाकू के साथ किया गिरफ्तार, 19 मामलों में शामिल

नई दिल्ली: उत्तरी जिले की बारा हिंदू राव पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है, जो इलाके में वारदात की योजना बना रहा था। पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्ति को रोका और तलाशी के दौरान उसके पास से बटन एक्ट्यूएटेड चाकू बरामद किया। आरोपी की पहचान 25 वर्षीय हिमांशु उर्फ मोनू के रूप में हुई है, जो पहले से 19 आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है, जिनमें लूटपाट, चोरी, स्नैचिंग और आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज मामले शामिल हैं।


12 सितंबर 2024 की शाम को बारा हिंदू राव पुलिस स्टेशन की टीम, जिसमें हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह और कांस्टेबल चुनी लाल शामिल थे, नियमित गश्त कर रही थी। टीम ने पुल मिठाई इलाके के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा जो आजाद मार्केट की तरफ से आ रहा था। जब पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, तो वह भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने उसे तुरंत पीछा कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से बटन एक्ट्यूएटेड चाकू बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ के दौरान हिमांशु ने खुलासा किया कि वह चाकू को लोगों को डराने और अपराध करने के दौरान विरोध करने वालों पर दबाव बनाने के लिए रखता था। उसकी योजना इलाके में लूटपाट और स्नैचिंग करने की थी, लेकिन सतर्क पुलिस ने उसे पहले ही पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार, हिमांशु एक आदतन अपराधी है और नरेला पुलिस स्टेशन का हिस्ट्री-शीटर है। मई 2023 में जेल से रिहा होने के बाद उसने फिर से अपराध करना शुरू कर दिया था

पुलिस आगे की जांच कर रही है।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ