दिल्ली पुलिस ने दो कुख्यात स्नैचरों को किया गिरफ्तार, चोरी किया हुआ मोबाइल और स्कूटी बरामद

दिल्ली पुलिस की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड), सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की टीम ने दो कुख्यात स्नैचरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। इन आरोपियों के पास से चोरी किया हुआ एक मोबाइल फोन और अपराध में इस्तेमाल की गई एक स्कूटी बरामद की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ दो मामलों को सुलझाने का दावा किया है।

26 अगस्त 2024 को आई.पी. एस्टेट थाना क्षेत्र में मोबाइल फोन स्नैचिंग की घटना हुई थी। शिकायतकर्ता के मुताबिक, जब वह रात करीब 8:25 बजे आईटीओ मेट्रो स्टेशन की ओर जा रहा था, तब दो लड़के एक स्कूटी पर आए और उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। इस घटना के बाद आईपी एस्टेट थाने में एफआईआर संख्या 283/24, भारतीय दंड संहिता की धारा 304/2/3/5 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।

इस गंभीर मामले को सुलझाने के लिए एएटीएस सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम की अगुवाई इंस्पेक्टर रघुवीर मीणा कर रहे थे और टीम में एसआई रवि शंकर, एसआई सतपाल डागर, एसआई सुरेंद्र कुमार सहित कई अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस ने इलाके में स्थानीय पूछताछ की, सीसीटीवी फुटेज की जांच की और स्थानीय मुखबिरों से जानकारी जुटाई। फुटेज में दो व्यक्तियों को हरे रंग की स्कूटी पर अपराध करते हुए देखा गया।3 सितंबर 2024 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी फूलवाली गली, बल्लीमारान में अपने घर पर हैं। इस जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत छापा मारा और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल मामले की आगे जांच जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी